CM विजय के एक फैसले से सस्ती हो सकती है तमिलनाडु की फ्लाइट्स, केंद्र सरकार की तरफ से हो रही तारीफ

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय ने अपने राज्य में एविएशन टर्बाइन फ्यूल से वैट काफी ज्यादा घटा दिया है, जिससे इस राज्य से उड़ने वाली सारी फ्लाइट्स का किराया कम हो सकता है. इस फैसले का स्वागत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया है.

CM Vijay PTI

तमिलनाडु के सीएम जोसफ विजय (Photo-PTI)

CM Vijay Gets Centre Praise: तमिलनाडु के सीएम विजय को केंद्र की तरफ से तारीफ मिली है. उनकी सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर लगने वाले वैल्यू-एडेड टैक्स में भारी कटौती की घोषणा की है, जिससे बढ़ता ऑपरेशनल कॉस्ट से जूझ रही एयरलाइंस को बड़ी राहत मिल सकती है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा को और ज्यादा किफायती बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोग बहुत अहम है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के एयरपोर्ट पर टैक्स में बड़ी कटौती

तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई एयरपोर्ट पर ATF पर लगने वाले VAT को 29% से घटाकर 16% कर दिया है. राज्य के दूसरे हवाई अड्डों पर टैक्स की दर को 29% से घटाकर मात्र 1% कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘ATF पर VAT कम करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले की सराहना करता हूं. ये एविएशन सेक्टर के लिए एक स्वागत योग्य कदम है.’ उन्होंने इस पहल के लिए सीएम विजय को धन्यवाद भी दिया. चूंकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल जीएसटी के दायरे में नहीं आता है, इसलिए राज्य सरकारें खुद तय कर सकती हैं कि वो इस पर कितना VAT लगाएंगी.

विज्ञापन

ये कटौती क्यों अहम है?

एयरलाइंस के टोटल ऑपरेशनल कॉस्ट में फ्यूल का एक बड़ा हिस्सा होता है. अमेरिका-ईरान संघर्ष और इंटरनेशनल एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के कारण जेट ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे एयरलाइंस कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ता जा रहा है. इन कंपनियों को रुपये की गिरती कीमत और पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण लंबे हवाई मार्गों से गुजरने जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है. इन वजहों से ईंधन की खपत बढ़ जाती है, जबकि विमानों को लीज पर लेने और उनके रखरखाव का खर्च अक्सर डॉलर में होता है.

विज्ञापन

फेस्टिव सीजन से पहले,’फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस’ ने चेतावनी दी है कि ATF की बढ़ती कीमतों के कारण एयरलाइंस को कुछ ऐसे रूट्स पर अपनी सेवाएं कम करनी पड़ सकती हैं, जो अब आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं रहे हैं. फ्यूल पर टैक्स कम होने से एयरलाइंस का बोझ हल्का हो सकता है और इससे टिकट की कीमतें स्थिर रहने में मदद मिल सकती है. हालांकि पैसेंजर्स को इसका कितना फायदा मिलेगा, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि एयरलाइंस कंपनयां इस बचत का फायदा यात्रियों तक पहुंचाती हैं या नहीं.

छूट एक साल तक लागू रहेगी

तमिलनाडु के उद्योग मंत्री विरुधई मगल कीर्तना ने कहा कि इस कदम से रीजनल कनेक्टिविटी में सुधार हो सकता है. इससे एयरलाइनों को नए रूट शुरू करने, उड़ानों की संख्या बढ़ाने और चेन्नई के बाहर भी अपनी सेवाएं विस्तार करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. सरकार ने 3 नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिनमें सामान्य ATF दरों के साथ-साथ चेन्नई के बाहर के हवाई अड्डों पर छोटे विमानों के लिए दी जाने वाली छूट की डिटेल शामिल है. 40,000 किलोग्राम से कम अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले विमानों के ईंधन पर लगने वाले वैट को भी 5% से घटाकर 1% कर दिया गया है. ये छूट 31 अक्टूबर 2027 तक लागू रहेगी.

विज्ञापन

https://x.com/Keerthana4VNR/status/2113637195076751697?s=20



विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ