तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत और कई घायल; चपेट में आया घर

बार्लियार के पास मेट्टुपालयम-ऊटी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में सरकारी बस आ गई. हादसे में बस ड्राइवर जनकराज की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर केशवन घायल हो गए.

Landslide amid heavy rain

नीलगिरि जिले के वंडीपेट्टई और अग्रहारम इलाकों में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई. (Photo: ANI)

तमिलनाडु के नीलगिरि और कोयंबटूर जिलों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाड़ों से मलबा, बड़े पत्थर और पेड़ सड़कों पर आ गिरे. इस दौरान एक सरकारी बस के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि बस का कंडक्टर घायल हो गया. वहीं, बार्लियार गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर गिर गया. गनीमत रही कि हादसे में घर के लोग सुरक्षित बच निकले.

विज्ञापन

कूनूर-मेट्टुपालयम हाईवे पर 10 से अधिक जगहों पर भूस्खलन

भारी बारिश के कारण कूनूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 से अधिक स्थानों पर भूस्खलन हुआ. इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. कई जगहों पर मलबा और पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई. प्रशासन, अग्निशमन, बचाव दल और राजमार्ग विभाग के कर्मचारी सड़कों से मलबा हटाने यातायात बहाल करने में जुटे हैं.

विज्ञापन

ड्राइवर की मौत और कंडक्टर घायल

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बार्लियार के पास मेट्टुपालयम-ऊटी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में सरकारी बस आ गई. हादसे में बस ड्राइवर जनकराज की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर केशवन घायल हो गए. उन्हें काफी मशक्कत के बाद बचाया गया और इलाज के लिए मेट्टुपालयम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

बार्लियार में घर बहा, कई वाहनों को हुआ नुकसान क्षतिग्रस्त

बार्लियार गांव में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एक घर पूरी तरह बह गया. घर के निवासियों के मुताबिक, उनकी संपत्ति, नकदी और दोपहिया वाहन समेत वर्षों में जुटाया गया सामान मलबे में दब गया या बह गया. उन्होंने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है. नीलगिरि जिले के वंडीपेट्टई और अग्रहारम इलाकों में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई. कई घरों में बारिश का पानी घुस गया. एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि छह दोपहिया वाहनों समेत कई अन्य गाड़ियों को नुकसान पहुंचा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ