Brain Eating Amoeba: ब्रेन ईटिंग अमीबा का वैज्ञानिक नाम नेगलेरिया फाउलेरी (Naegleria fowleri) है जिसे आम बोलचाल की भाषा में दिमाग खाने वाला अमीबा कहते हैं. केरल में अबतक इस अमीबा के 80 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 21 लोगों की इस इंफेक्शन के चलते मौत हो गई है. ब्रेन ईटिंग अमीबा से दिमाग में इंफेक्शन (Brain Infection) हो जाता है , इससे प्राइमेरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस इंफेक्शन होता है जोकि सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम में हुआ इंफेक्शन ज्यादातार घातक ही साबित होता है. ऐसे में इस जानलेवा अमीबा के बारे में जानना, इसके लक्षणों की वक्त रहते पहचान करना और इससे बचाव किस तरह किया जा सकता है यह पता होना जरूरी है.
ब्रेन ईटिंग अमीबा के लक्षण | Brain Eating Amoeba Symptoms
शरीर में अगर ब्रेन ईटिंग अमीबा घुस गया है तो शरीर पर कुछ शुरुआती लक्षण देखे जा सकते हैं. पानी के नाक में जाने के बाद 1 से 9 दिनों तक सिर का दर्द बना रहता है, बुखार (Fever) आ जाता है, जी मितलाना और उल्टी होना बंद नहीं होता है.
इस अमीबा के शरीर में प्रवेश करने के कारण गर्दन अकड़ी हुई महसूस होती है, कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है, सीजर आ जाता है और व्यक्ति कोमा में जा सकता है.
ब्रेन ईटिंग अमीबा कैसे फैलता है
यह ब्रेन ईटिंग अमीबा संक्रमित पानी के कारण फैलता है. जिस पानी में यह अमीबा हो वो अगर नाक के रास्ते शरीर में जाता है तो व्यक्ति को यह इंफेक्शन हो सकता है. अमीबा शरीर में जाकर सीधा दिमाग पर हमला करता है और दिमाग में इंफेक्शन पनपना शुरू हो जाता है. स्विमिंग (Swimming) करते हुए, पानी में गोता लगाते हुए या संक्रमित पानी में किसी भी तरह की एक्टिविटी से ऐसा हो सकता है.
इस इंफेक्शन से कैसे होगा बचाव
- ब्रेन ईटिंग अमीबा से बचे रहने के लिए गर्म और ताजे पानी में स्विमिंग करने से परहेज करें. गर्म और साफ पानी में ही यह अमीबा पनपता है.
- नाक को साफ करने के लिए या नाक में पानी डालने वाले टूल्स में नल से निकला हुआ पानी ना भरें. डिस्टिल्ड या स्टेरेलाइज्ड वॉटर का ही इस्तेमाल करें.
- पानी से कीटाणुओं (Germs) को निकालने के लिए फिल्टर्स का इस्तेमाल करें. जिन फिल्टर्स पर NSF 53 या NSF 58 लिखा हो उनका इस्तेमाल करें.
- नाक को साफ करने वाले पानी को साफ करने के लिए क्लोरिन ब्लीच लिक्विड या टैबलेट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
ब्रेन ईटिंग अमीबा इंफेक्शन का ट्रीटमेंट
इस घातक इंफेक्शन के ट्रीटमेंट में एंटी-फंगल और एंटीमाइक्रोबियल दवाइयां दी जाती हैं. इस इंफेक्शन से बच पाना मुश्किल है लेकिन इसके लक्षणों को कम करने की कोशिश की जाती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
21 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
3 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines