शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न हुआ शुरू, मुंबई के सी लिंक पर छाया 'किंग' का पोस्टर

Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान के जन्मदिन की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं. एक्टर अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. वहीं जन्मदिन से पहले ही मुंबई के सी लिंक को एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के पोस्टर से सजा दिया गया है.

shahrukh khan birthday

शाहरुख खान के जन्मदिन का जश्न (pic credit- instagram)

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बर्थडे से पहले ही मुंबई में जश्न का माहौल बना हुआ है. ‘किंग खान’ के जन्मदिन के मौके पर मुंबई के सी लिंक को रोशनी से सजा दिया गया है. वहीं शाहरुख खान के फैंस भी उनके जन्मदिन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. 2 नवंबर को एक्टर का जन्मदिन उनके फैंस धूमधाम से मनाएंगे. वहीं इससे पहले ही मुंबई के लोगों के बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पोस्टर छा गया है. मुंबई के फेमस सी लिंक पर ‘किंग’ का पोस्टर छाया हुआ है. रात में ये रोशनी से जगमगा रहा है और राहों में चलते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. सोशल मीडिया पर भी सी लिंक की इमेज के फोटोज वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

सी लिंक पर छाया ‘किंग’ का पोस्टर

बीती रात से ही फैंस मुंबई के सी लिंक पर ‘किंग’ के जगमगाते पोस्टर को देख रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस जगमगाते पुल की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. फैंस दूर से इस पुल की तस्वीरें खींच रहे हैं और अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. शाहरुख खान के फैंस मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में हैं. हर साल उनके जन्मदिन को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. वहीं उनके घर के बाहर उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस भारी तादाद में इकट्ठा होते हैं और एक्टर के जन्मदिन का जश्न भी मनाते हैं. 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘चोट लग गई, फिर भी…’, श्रद्धा कपूर ने बताया ‘ईठा’ में लावणी डांस करना था कितना मुश्किल

विज्ञापन

फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज

सोशल मीडिया पर ‘किंग खान’ के फैंस उन्हें अभी से जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं. हालांकि ‘किंग खान’ भी अपने फैंस को उतना ही चाहते हैं जितना उनके फैंस उन्हें चाहते हैं. बर्थडे के दिन एक्टर अपनी घर की छत पर खड़े होकर फैंस से रूबरू होते हैं. आज रात से ही एक्टर के घर के बाहर फैंस इकट्ठा होना शुरू हो जाएंगे. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान अपने फैंस को एक और सरप्राइज देने वाले हैं. बर्थडे पर एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आने वाला है. 

कब रिलीज होगी ‘किंग’?

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं. सुहाना खान इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ