---विज्ञापन---

हेल्थ

शरीर में Vat Disease बढ़ जाए तो क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया घर में किस तरह के किया जा सकता है ठीक

Vata Disease: आजकल ज्यादातर लोग देर रात तक जागते हैं, ठंडा और जंक फूड खात हैं, लगातार मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं और शारीरिक गतिविधि की कमी वात को और बिगाड़ देती है. इसलिए इसका वक्त पर इलाज करना बहुत जरूरी है. आप बाबा रामदेव के बताए गए को भी फॉलो कर सकते हैं.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 5, 2026 14:19
Vata Disease Home Remedies
वात दोष बढ़ने के लक्षण. Image Credit- News24

Vata Disease Home Remedies: आजकल कामकाजी लोग वात की बीमारी से जूझ रहे हैं, जो ज्यादातर उन लोगों को हो रही है जिन्हें देर रात तक जागने की आदत है. इसके अलावा, ठंडा और जंक फूड खाना, लगातार मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना और कम एक्सरसाइज करने की वजह से वात की हेल्थ और बिगड़ जाती है. इसलिए एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सही वक्त पर वात को संतुलित ना किया जाए तो यह गठिया, साइटिका, माइग्रेन, अनिद्रा और पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याओं की वजह भी बन सकता है. इसलिए इसे कंट्रोल करने के लिए आप योग गुरु बाबा रामदेव के बताए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. उनका कहना है कि वात दोष को दवाओं से ज्यादा सही दिनचर्या, संतुलित आहार और योग-प्राणायाम से कंट्रोल किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे वात की बीमारी को कम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- अंदरूनी बवासीर के क्या लक्षण हैं और बवासीर का मुख्य कारण क्या है, यहां जानिए Piles Symptoms, कारण और उपचार

---विज्ञापन---

वात दोष बढ़ने के लक्षण

  • जोड़ों और शरीर में दर्द
  • कब्ज और गैस
  • घबराहट या बेचैनी
  • नींद न आना
  • स्किन का रूखा होना

बाबा रामदेव ने बताया वात की बीमारी को ठीक करने के घरेलू नुस्खे

  • बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप वक्त पर इसका इलाज करें तो कुछ ही दिनों में इस बीमारी से राहत मिल सकती है. आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें एलोवेरा जेल, त्रिफला और अजवाइन का सेवन करना बेस्ट रहेगा.
  • सहजन के पत्तों का भी सेवन करना बेस्ट माना जाता है. आप हल्दी और मुलेठी को गुनगुने पानी में मिलाकर भी वात हेल्थ का इलाज कर सकते हैं. यह जूस खाली पेट लिया जा सकता है, जिसमें अजवाइन या अजमोद का पाउडर भी मिलाया जा सकता है.
  • वात की हेल्थ को बनाए रखने के लिए आप खाली पेट लहसुन भी खा सकते हैं. बाबा रामदेव खट्टी चीजें और वात बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहने को कहते हैं. वात की हेल्थ को बनाए रखने के लिए आपको अपने आहार पर बहुत ध्यान देना होगा.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि दही खाने से वात बढ़ता है तो इसे खाने से परहेज करें. साथ ही, खीरा बिल्कुल भी ना खाएं क्योंकि ऐसा करने से दर्द का अहसास हो सकता है.
  • आप घर रखी चीजें जैसे तुलसी, इलायची, बड़ी इलायची और दालचीनी का भी सेवन कर सकते हैं. सौंठ, हल्दी और अदरक का भी सेवन करना बेस्ट हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- मसूड़ों से खून निकले तो क्या करना चाहिए? नमक नहीं बल्कि इस चीज के पानी से कुल्ला करने पर मिलेगा आराम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 05, 2026 02:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.