---विज्ञापन---

हेल्थ

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी हैं? एक्सपर्ट्स का कहना है यह एक सब्जी तो जरूर खानी चाहिए

Vegetables For Cholesterol: खानपान अगर सही हो तो कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है. ऐसे में यहां जानिए किस सब्जी को खाने पर शरीर का गंदा कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है. इन सब्जियों को आप भी अपने खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 2, 2026 13:47
Vegetables For Cholesterol
Cholesterol Lowering Vegetables: कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए कौन सी सब्जी खानी चाहिए, जानिए यहां.

Cholesterol Lowering Diet: कॉलेस्ट्रोल चिपचिपा पदार्थ होता है जिसकी शरीर को सही तरह से काम करने के लिए जरूरत होती है. लेकिन, अगर कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो यह फायदे से ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जमना शुरू हो जाता है जिसके कारण ब्लड फ्लो अवरुद्ध होने लगता है और खून सही तरह से प्रवाहित नहीं होता है. इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खून सही तरह से ना पहुंचने के कारण दर्द रहने लगता है, अकड़न होती है, वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं या फिर हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किन सब्जियों (Vegetables) को खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कम होने लगता है.

यह भी पढ़ें – किडनी के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए Kidney Problems को बढ़ाने वाले फ्रूट कौन से हैं

---विज्ञापन---

गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करेंगी ये सब्जियां

भिंडी है सबसे ज्यादा फायदेमंद

न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि भिंडी कॉलेस्ट्रोल के लिए सबसे अच्छी सब्जी है. भिंडी खाने पर शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ई और के, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, फॉस्फोरस और जिंक भी मिलता है. भिंडी (Bhindi) में खुद का कॉलेस्ट्रोल नहीं होता है और इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर कॉलेस्ट्रोल को कम करने में फायदेमंद होता है. गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के साथ ही भिंडी (Ladyfinger) के सेवन से दिल की सेहत बेहतर होती है. ऐसे में कॉलेस्ट्रोल के मरीजों के लिए भिंडी खाना फायदेमंद होता है.

---विज्ञापन---

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, पालक और कोलार्ड ग्रीन्स फाइबर से भरपूर होती हैं, इनमें लुटेन और मैग्नीशियम भी होता है जो धमनियों में कॉलेस्ट्रोल जमने से रोकता है.

ब्रोकोली

ब्रोकोली, पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रूसेल स्प्राउट्स ऐसी सब्जियां हैं जो फाइबर और ग्लूकोसिनोलेट्स से भरपूर होती हैं और गंदे कॉलेस्ट्रोल LDL को कम करती हैं.

गाजर

गाजर में फाइबर होता है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार है. गाजर के साथ ही मूली भी खाई जा सकती है.

इन फूड्स को भी बनाएं डाइट का हिस्सा

  • सोयाबीन, दाल, छोले और ब्लैक बींस खाने पर कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है. इनसे शरीर को फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिल जाती है. इनसे कॉलेस्ट्रोल का एब्जॉर्प्शन कम होता है.
  • एवोकाडो को भी खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर होता जो एलडीएल (LDL) को कम करता है.
  • टमाटर भी उन फूड्स में शामिल है जो कॉलेस्ट्रोल कम करने में फायदेमंद है. टमाटर में हाई लाइकोपीन होता है और इसीलिए यह गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है.
  • आप साधारण तेल के बजाय ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं.
  • सूखे मेवे और बीज जैसे अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीज ब्लड कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को सामान्य रखते हैं.

यह भी पढ़ें – ठंडा पसीना क्यों आता है? यहां जानिए किस बीमारी का संकेत हो सकता है Cold Sweat

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 02, 2026 01:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.