ठंडा पसीना क्यों आता है? यहां जानिए किस बीमारी का संकेत हो सकता है Cold Sweat

Thanda Pasina Kyon Aata Hai: गर्मी लगने पर पसीना आना आम सी बात है, लेकिन शरीर ठंडा हो तब भला ठंडा पसीना क्यों आता है? यहां जानिए ठंडा पसीना आने की क्या वजह हो सकती है.

Cold Sweat

क्या ठंडे पसीने का संबंध दिल की समस्याओं से है?

विज्ञापन

Cold Sweat Causes: पसीना आना आम होता है. व्यक्ति के शरीर में तापमान बढ़ जाता है तो पसीना शरीर को ठंडा करने में मदद करता है. शरीर में तापमान बढ़ता है तो त्वचा के ऊपर पानी की ये छोटी ड्रॉपलेट्स नजर आने लगती हैं. लेकिन, अगर शरीर ठंडा हो और फिर भी पसीना आए तो? ठंडा पसीना (Thanda Pasina) आना किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए ठंडे पसीने कब और क्यों आते हैं और कब व्यक्ति को मेडिकल केयर की तुरंत जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें – टॉयलेट में की गई इस एक गलती से शरीर से निकल गया आदमी का मलाशय, कहीं आप भी तो नहीं करते यही काम

विज्ञापन

ठंडा पसीना क्यों आता है | Common Causes Of Cold Sweats

स्ट्रेस या एंजाइटी – व्यक्ति को अगर एंजाइटी होने लगती है तो उसे ठंडा पसीना आ सकता है. ठंडा पसीना शरीर का फाइट ओर फ्लाइट रिस्पोंस होता है. ऐसे में अगर व्यक्ति बहुत एंशियस हो तो उसे ठंडे पसीने आते लगते हैं.

हार्मोनल बदलाव – शरीर में हार्मोनल बदलाव होने पर ठंडे पसीने आ सकते हैं. महिलाओं में पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज और प्रेग्नेंसी के दौरान ठंडे पसीने आने की दिक्कत हो सकती है.

लो ब्लड शुगर – अगर शरीर का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा कम हो जाए तो ठंडा पसीना आ सकता है. इस स्थिति में व्यक्ति को चक्कर आ सकता है और शरीर में कंपन होने लगता है.

विज्ञापन

दिल की दिक्कतें – हार्ट अटैक (Heart Attack) की स्थिति में व्यक्ति को ठंडे पसीने आने लगते हैं. हार्ट अटैक के अलावा, दिल पर दबाव पड़ने या ऑक्सीजन लेवल कम होने पर भी ठंडा पसीना आता है.

शॉक – व्यक्ति को बहुत ज्यादा स्ट्रेस, शॉक या ट्रॉमा की स्थिति में ठंडा पसीना आ सकता है. इसमें दिल की धड़कनें जरूरत से ज्यादा तेज हो सकती हैं और त्वचा पीली नजर आ सकती है.

विज्ञापन

दवाओं का प्रभाव – ऐसी कुछ दवाएं हैं जिनके असर से ठंडा पसीना आ सकता है. डायबिटीज और एंटी-डिप्रेसेंट जैसी दवाएं ठंडे पसीने की वजह बन सकती हैं.

कब लें मेडिकल हेल्प

विज्ञापन

आमतौर पर ठंडा पसीना आना बीमारी का संकेत नहीं होता है, लेकिन अगर ठंडे पसीने के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो, सीने में दर्द हो या सिर घूम रहा हो तो डॉक्टर को तुरंत दिखाना जरूरी होता है. यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है.

ठंडे पसीने से कैसे बचें

विज्ञापन
  • अगर आपको आमतौर पर ठंडे पसीने आते रहते हैं तो खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें.
  • गर्म मौसम में बहुत ज्यादा भारी कपड़े ना पहनें और हल्के सूती के कपड़े ही चुनें.
  • हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करने की कोशिश करें.
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें.
  • अपनी दवाओं को मॉनिटर करें, देखें कि किस दवा को लेने पर ठंडा पसीना आता है.

यह भी पढ़ें – फेफड़ों का कैंसर कैसे पता चलता है? जानिए कौन से 5 शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ