किडनी के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए Kidney Problems को बढ़ाने वाले फ्रूट कौन से हैं

Fruits Kidney Patients Should Avoid: किडनी की दिक्कतों से परेशान लोगों को अपनी डाइट का बेहतर तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फल हैं जो किडनी के मरीजों के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं हैं.

Kidney Disease

किडनी के मरीजों के लिए कुछ फल फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं.

Kidney Patients Diet: हम चाहे सोएं या जागें हमारी किडनी हर समय काम में लगी होती है. यह शरीर का नेचुरल फिल्टर है जो गंदगी को फिल्टर करके बाहर निकालता है. किडनी फ्लुइड बैलेंस में मददगार होती है, वेस्ट को शरीर से बाहर निकालती है और सभी अंगों को टॉक्सिंस के बिना सही तरह से काम करने में मदद करती है. ऐसे में किडनी जब सही तरह से काम नहीं करती है तो पूरे शरीर की सेहत बिगड़ते देर नहीं लगती. इसीलिए किडनी का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. किडनी की दिक्कतों के मरीज या वे लोग जिन्हें किडनी से जुड़ी दिक्कतें (Kidney Problems) अक्सर ही हो जाती हैं उन्हें खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या खा रहे हैं और क्या नहीं. कुछ ऐसे फल भी हैं जो पौटेशियम से भरपूर होते हैं और इसीलिए किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हैं. यहां उन्हीं फलों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें किडनी के मरीजों को खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी के मरीजों को कौन से फल नहीं खाने चाहिए | Fruits Kidney Patients Should Avoid Eating

केला– किडनी के मरीजों के लिए केला अच्छा फल नहीं है. इसमें पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो किडनी की दिक्कतों को बढ़ा सकती है. ऐसे में केले खाने से परहेज करने में ही समझदारी होती है.

संतरा – संतरा (Orange) या फिर संतरे के जूस को किडनी मरीजों को नहीं पीना चाहिए. इसमें पौटेशियम के साथ ही एसिडिक कंटेंट भी ज्यादा होता है. ऐसे में इस फल को खाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

किडनी के मरीजों के लिए कौन से फल अच्छे हैं

  • किडनी के मरीजों के लिए सेब फायदेमंद होता है. इसमें पौटेशियम कम होता है और यह फाइबर से भरपूर होता है.
  • बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. इन्हें खाने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. साथ ही, बेरीज में पौटेशियम भी कम होता है.
  • अंगूर खाने पर भी किडनी के मरीजों को फायदा मिल सकता है. अंगूर में रेजवेराटोल होता है और यह हाइड्रेटिंग भी हैं.
  • अनानास भी किडनी के मरीजों के लिए अच्छा फल हो सकता है. इसमें पौटेशियम कम होता है और इसमें ब्रोमेलेन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.
  • तरबूज किडनी के मरीज खा सकते हैं. यह हाइड्रेटिंग फल है और डिटॉक्सिफिकेशन यानी शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मददगार होता है.
  • किडनी के मरीज चेरीज को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. चेरीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है और इसमें यूरिक एसिड कम होता है जो किडनी की सेहत (Kidney Health) को अच्छा रखता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

विज्ञापन

किडनी के मरीजों के लिए नींबू भी अच्छा है. यह क्लेंजिंग गुणों से भरपूर होता है और किडनी को डिटॉक्स करने में मददगार है. किडनी की दिक्कतों से परेशान हैं तो दिनभर में 2 से 3 सर्विंग फल ही खाएं. बहुत ज्यादा फल शरीर में पौटेशियम को बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ