36 साल के अनुभव वाले ENT विशेषज्ञ ने बताया वे कभी नहीं करते ये 3 काम, बेसिक दिक्कतों से रहते हैं दूर

Healthy Lifestyle: लाइफस्टाइल अगर अच्छा हो तो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें नहीं होती हैं और ना ही व्यक्ति को आंख, कान और नाक की परेशानियों से दोचार होना पड़ता है. इसी बारे में बता रहे हैं 36 साल अनुभवी ईएनटी एक्सपर्ट.

ENT doctor

इस तरह आंख, कान और नाक की नहीं होती हैं दिक्कतें.

Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत बीमार पड़ने के बाद नहीं बल्कि बीमार पड़ने से पहले महसूस होनी चाहिए, इसीलिए प्रिवेन्टिव लाइफस्टाइल के बारे में बताया जाता है. अगर सही लाइफस्टाइल की आदतें अपनाई जाएं तो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं. वहीं, अक्सर ही लोग शरीर के बाकी हिस्सों पर तो ध्यान देते हैं लेकिन, आंख, कान और नाक को भूल जाते हैं और जाने-अनजाने ऐसे कई काम कर देते हैं जिनसे आंखों को, नाक को और कानों को नुकसान हो सकता है. 36 साल के अनुभाव वाले ENT डॉ. अमोद कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोडकास्ट में बताया है कि ऐसे कौन से 3 काम हैं जो वे कभी नहीं करते हैं. आप भी डॉक्टर की ही तरह अपने नाक, कान और आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये 3 काम.

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी नहीं करते डॉक्टर ये 3 काम

परफ्यूम या डिओ – डॉक्टर ने बताया कि वे कभी भी परफ्यूम, पाउडर या डिओ नहीं लगाते हैं. ये कॉमन इरिटेंट्स होते हैं जो आंखों और नाक को इरिटेट कर सकते हैं.

नाक को ल्यूब्रिकेंट करना – डॉक्टर ने बताया कि वे कभी भी नाक को ल्यूब्रिकेट किए बिना नहीं सोते हैं, यानी वे नाक में तेल वगैरह लगाकर ही सोते हैं.

विज्ञापन

दांतों की सफाई – डॉक्टर बताते हैं कि वे कभी भी ब्रश, कुल्ला या गरारे किए बिना नहीं सोते हैं. ओरल हेल्थ के लिए यह बेहद जरूरी होता है. डॉक्टर ने यह भी कहा कि वे कभी भी दांतों को वॉटर फ्लॉस किए बिना नहीं सोते हैं.

इन बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी

विज्ञापन
  • कानों की सफाई के लिए कभी भी कॉटन स्वैब या कॉटनबड्स का इस्तेमाल नीं करना चाहिए क्योंकि इससे कान की वैक्स हटे या नहीं लेकिन कान का सुरक्षा कवच जरूर हट सकता है जिससे कान की दिक्कतें बढ़ती हैं.
  • नाक के बालों को जड़ से खींचने से भी परहेज करना जरूरी है. नाक के बाल नाक के अंदर हवा में मौजूद धूल, एलर्जी वाले कण और कीटाणुओं को जाने से रोकते हैं. अगर नाक के बाल हटा दिए जाएं तो इससे नाक में घाव भी बन सकता है और एलर्जी या इंफेक्शंस ज्यादा होते हैं सो अलग.
  • हर समय इयरफोन लगाए रखने से भी परहेज करना चाहिए. इससे कानों के सुनने की क्षमता कम होने लगती है. खासतौर से बहुत तेज आवाज में गाने नहीं सुनने चाहिए.
  • इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप हर समय अपनी आंखों को रगड़ते ना रहें. इससे आंखों की दिक्कतें बढ़ती हैं.

यह भी पढ़ें – कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है कानों की सफाई

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ