डीजल से स्कॉर्पियो धोने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सिरोही में पेट्रोल पंप पर युवक द्वारा डीजल से स्कॉर्पियो धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
घटना के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डीजल से स्कॉर्पियो धोने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

राजस्थान के सिरोही जिले से लापरवाही और दिखावे का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप पर खड़ी अपनी स्कॉर्पियो को डीजल से धोता नजर आ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शिवगंज–पालड़ी एम क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक पाइप के जरिए सीधे गाड़ी पर डीजल डालकर उसे साफ कर रहा है. इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया.

इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. आम लोगों का कहना है कि इस तरह से डीजल की बर्बादी करना गलत है, खासकर ऐसे समय में जब ईंधन की कीमतें पहले से ही अधिक हैं. साथ ही, पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधि बेहद खतरनाक भी हो सकती है, जिससे आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है. सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो अब पुलिस तक पहुंच चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस संबंधित युवक की पहचान करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की हरकतें सिर्फ दिखावे के लिए की जाती हैं, जो समाज में गलत संदेश देती हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की लापरवाही करने की हिम्मत न करे. फिलहाल, इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ