Palak Saxena
मैं डिजिटल जर्नलिस्ट हूं और वर्तमान में News24 Hindi के साथ काम कर रही हूं. पिछले एक साल से मैं कंपनी में कार्यरत हूं. लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग बीट के साथ-साथ न्यूज बीट पर भी काम कर रही हूं.
Read More---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, और हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन के बीच जयमाला के बाद हुई “जंग” दिख रही है.
वीडियो में दोनों स्टेज पर खड़े हैं और हाथ में स्पार्कल गन लिए हैं, जिसे कपल्स आमतौर पर फोटोशूट के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस शादी में दुल्हन ने अपनी गन सीधे दूल्हे की तरफ कर दी, जिससे चिंगारी दूल्हे के चेहरे पर पड़ने लगी. दूल्हा भी पीछे नहीं रहा और उसने अपनी गन दुल्हन की तरफ कर दी. कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे की तरफ चिंगारी तानते रहे.
जब शादी में मौजूद लोगों ने देखा कि यह मजेदार “जंग” चल रही है, तो उन्होंने उन्हें सही तरीके से गन का इस्तेमाल करने की सलाह दी. इसके बाद कपल ने फोटोशूट सही तरीके से किया.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @nehavermamberma अकाउंट से शेयर किया गया और अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. लोग वीडियो पर हंस-हंसकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ ने इसे “वेडिंग नहीं, वेल्डिंग” बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि ये कपल दिवाली मना रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।