बार-बार हो रहा कान में दर्द? इसे मामूली न समझें, मुंह या गले के कैंसर का भी हो सकता है संकेत

Ear Pain Causes: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें बिना किसी वजह से कान में दर्द रहता है, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कौन से कैंसर की स्थिति में कान में दर्द होता रहता है और क्यों?

Ear Pain Cancer Symptoms

कान में लंबे समय तक दर्द होना किस बीमारी का संकेत है? (Image: AI)

Kaan Me Dard: अक्सर लोगों को कान में हल्का दर्द होता है, जिसे वे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में कई लोग खुद ही ईयरबड से कान साफ करने लगते हैं या घरेलू नुस्खे के तौर पर गर्म तेल डाल लेते हैं. शुरुआत में दर्द मामूली लगता है, लेकिन गलत आदतों की वजह से यह धीरे-धीरे बढ़ सकता है और इंफेक्शन का रूप भी ले सकता है. सामान्य जानकारी के अनुसार, बिना सही जानकारी के किए गए ऐसे प्रयोग कान को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिससे सुनने की क्षमता भी प्रभावति हो सकती है. इसलिए अगर कान में बार-बार दर्द हो या असहजता महसूस हो, तो यह समझना जरूरी है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि आखिर किन कारणों से कान में बार-बार दर्द होता है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन कारणों से होता है कान में दर्द What Causes Ear Pain?

कान दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम कारण बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन होता है. मिडिल ईयर में इंफेक्शन होने पर तेज दर्द और भारीपन महसूस होता है और बाहरी कान में सूजन या फुंसी भी दर्द की वजह बन सकती है. कई बार दांत, गले या टॉन्सिल (Tonsils) की समस्या का दर्द भी कान तक पहुंच जाता है, जिसे रेफर्ड पेन कहा जाता है. कुछ मामलों में चोट, वायरल संक्रमण या कान के पर्दे में समस्या होने से भी दर्द हो सकता है, इसलिए कारण समझना जरूरी है. बिना सही जानकारी के खुद से इलाज कराना या बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन करना आपके कान पर बुरा असर डाल सकता है और गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है.

ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें

विज्ञापन
  • अगर कान दर्द के साथ कुछ खास लक्षण दिखाई दें, तो देरी नहीं करनी चाहिए. जैसे;
  • कान से पस या पानी आना.
  • सुनाई कम देना या आवाज गूंजना.
  • दर्द के साथ चक्कर आना या संतुलन बिगड़ना.
  • कान में दर्द के साथ चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना.
  • मुंह या गले में लंबे समय से घाव या गांठ होना.

कैंसर का भी हो सकता है खतरा

कई डॉक्टरों के अनुसार, कुछ मामलों में मुंह या गले के कैंसर की वजह से भी कान में दर्द महसूस हो सकता है. इसलिए सही जांच कराना जरूरी होता है, ताकि स्थिति को पहले की काबू किया जा सके. कैंसर की स्थिति में शुरुआती लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन जब हालात गंभीर हो जाते हैं, तो यह बीमारी मरीज की जान ले सकती है. आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि मुंह के कैंसर और गले के कैंसर का कान से क्या लेना देना? लेना देना बिल्कुल है, असल में गला, मुंह और कान की नसें आपस में जुड़ी होती हैं. खासकर Glossopharyngeal nerve (ग्लोसोफैरिंजियल नर्व) और Vagus nerve (वैगस नर्व) गले, जीभ और कान को एक-दूसरे से जोड़ती हैं. जब गले या मुंह में कैंसर की वजह से सूजन, घाव या गांठ बनती है, तो इन नसों पर दबाव पड़ता है और दर्द का सिग्नल कान तक पहुंचता है.

विज्ञापन

कान दर्द में क्या करें और क्या न करें

कान में दर्द होने पर बिना सलाह के घरेलू नुस्खे अपनाने से बचना चाहिए. कान में तेल, केमिकल या कोई भी लिक्विड डालना नुकसान कर सकता है, खासकर अगर पर्दे में छेद हो. साथ ही, ईयरबड या नुकीली चीजों से कान साफ करना भी खतरनाक हो सकता है. बेहतर रहेगा कि दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें. हल्की गर्म सिकाई से कभी-कभी राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ