Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां देखिए Liver Cancer डाइट प्लान

Liver Cancer Foods: लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है और इस बीमारी में खानपान का सही होना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या खाने से परहेज करना चाहिए.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 20, 2026 18:28
Liver Cancer Diet
यहां जानिए लिवर कैंसर के मरीजों को क्या खाना चाहिए.

Liver Cancer Diet: लिवर कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर में असामान्य सेल्स तेजी से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप लेने लगती हैं. इसे ही लिवर कैंसर कहते हैं. लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है. जब लिवर अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाता है तो पूरे शरीर में टॉक्सिंस फैलने लगते हैं और व्यक्ति का शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है. ऐसे में लिवर कैंसर के इलाज के साथ-साथ खानपान का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है जिससे समस्या ना बढ़े और मरीज को बेहतर महसूस हो. यहां जानिए लिवर कैंसर के मरीज (Liver Cancer Patient) को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए

फल और सब्जियां – लिवर कैंसर के मरीज को विटामिन और खनिजों से भरपूर फल और सब्जियां खाने चाहिए. ताजा फल और सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है और ये फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं जिससे पाचन में दिक्कत नहीं आती है. ऐसे में संतरा, स्ट्रॉबेरीज, ब्रोकली, पत्तागोभी, गाजर और लाल शिमला मिर्च को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

पूर्ण अनाज – चावल, ओट्स और कोर्न वगैरह खाए जा सकते हैं. ये शरीर को जरूरी ग्लूकोज देते हैं जिनसे सेल्स को एनर्जी मिलती है.

लो फैट फूड्स – कम फैट वाले फूड्स लिवर कैंसर के मरीज के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. ऑलिव ऑयल और लो फेट सूखे मेवे खाए जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

दूध और दही – लिवर कैंसर में दही और दूध के सेवन से रिकवरी तेज हो सकती है.

ग्रीन टी – ग्रीन टी और ब्लैक टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर कैंसर को फैलने से रोकने में मददगार हो सकते हैं.

लिवर कैंसर के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए

  • लिवर कैंसर के मरीजों को तली और भुनी हुई चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. खासतौर से ज्यादा तेल वाली चीजें नहीं खानी चाहिए.
  • लाल मीट, प्रोसेस्ड मीट या फिर कैन्ड फूड्स नहीं खाने चाहिए.
  • नमक वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए.
  • एल्कोहल वाली ड्रिंक्स पीने से खासतौर से परहेज करना चाहिए.
  • हाई फैट फूड्स को डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें – लीकी गट सिंड्रोम के क्या लक्षण हैं? जानिए कैसे पता चलेगा आंतों में हो गया है छेद

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 20, 2026 06:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.