Leaky Gut Symptoms: लीकी गट सिंड्रोम असल में एक थ्योरी है जिसके अनुसार माना जाता है कि आंतों की बाहरी परत डैमेज होने पर उसमें से टॉक्सिंस लीक होकर यानी निकलकर शरीर में फैलने लगते हैं. इसे इंटेस्टाइनल परमीएबिलिटी भी कहते हैं. लीकी गट होने पर आंतों की दीवारें कमजोर हो जाती हैं और आंतों की गंदगी रक्त में मिल जाती है. ऐसे में यहां जानिए लीकी गट होने पर कैसे पता चलता है और लीकी गट सिंड्रोम (Leaky Gut Syndrome) के लक्षण कैसे दिखते हैं.
लीकी गट के क्या लक्षण होते हैं
पाचन से जुड़ी दिक्कतें
लीकी गट हो जाने पर अक्सर ही पेट फूला हुआ रहता है. इससे पेट में सूजन हो सकती है. व्यक्ति को बार-बार कब्ज या दस्त की शिकायत हो सकती है. वहीं, फूड सेंसिटिविटी बढ़ जाती है. कुछ भी खाने-पीने पर पेट में दर्द महसूस होता है और आंतें खाने को सही तरह से नहीं पचा पाती हैं.
लीकी गट के कारण शरीर में आंतों की गंदगी फैलने लगती है. इससे एक्ने और एक्जिमा जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. त्वचा पर दाने निकल आते हैं और खुजली होती है सो अलग.
पूरी नींद लेने के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है, हर समय थकान महसूस होती है और लगता है जैसे शरीर में जान नहीं है. ऐसा शरीर में टॉक्सिंस फैलने पर होता है.
लीकी गट का एक लक्षण यह भी है कि यह मानसिक तौर पर भी प्रभाव डाल सकता है. इससे होता यह है कि व्यक्ति को चीजें समझने में दिक्कत होने लगती है, महसूस होता है जैसे दिमाग बंद पड़ गया है और चीजें याद नहीं रहती हैं.
आंतों में असंतुलन की स्थिति बनने पर इसका असर व्यक्ति के मूड पर भी पड़ता है. हर समय पेट में भारीपन महसूस होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है. इससे तनाव भी हो सकता है.
ये दिक्कतें भी हो सकती हैं लीकी गट का लक्षण
- लीकी गट के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है.
- मीठा खाने की इच्छा होने लगती है.
- बिना किसी चोट के जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है.
- सिर में दर्द महसूस हो सकता है.
- एंजाइटी या डिप्रेशन हो सकता है.
- शरीर में विटामिन और खनिजों की कमी हो सकती है.
लीकी गट को कैसे पहचानें
अगर शरीर पर लीकी गट के यहां दिए 3-4 लक्षण भी नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर से जांच कराएं. अगर आंतों से जुड़ी कोई दिक्कत हो रही होगी तो जांच में पता लग जाएगा और दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर ट्रीटमेंट या डाइटरी बदलाव बताएंगे.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.