Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

फेस पर अचानक दाने निकलने का क्या कारण होता है? यहां जानिए क्यों नजर आते हैं ये छोटे सफेद बंप्स

What Causes Bumps On Skin: अगर आपके चेहरे पर अक्सर ही दाने निकलते हैं और स्किन दानेदार हो जाती है, तो यहां जानिए स्किन पर दाने निकलना किस समस्या का लक्षण हो सकता है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 16, 2026 18:22
Bumps On Skin Causes
गाल पर दाने क्यों निकालते हैं?

Bumps On Face: चेहरे पर दाने निकलना एक ऐसी समस्या है जो अक्सर ही किशोरावस्था में देखने को मिलती है. लेकिन, बढ़ती उम्र में अचानक और अक्सर ही चेहरे पर दाने निकलना किसी समस्या का लक्षण हो सकता है. ये दाने छोटे और सफेद (White bumps) या पीले दिख सकते हैं या फिर इनमें खुजली हो सकती है. कुछ दाने 2-3 दिन में ठीक हो जाते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे समय तक जस के तस बने रहते हैं. ऐसे में यहां जानिए चेहरे पर दाने नजर आने की क्या वजह हो सकती है और इन दानों से समस्या की पहचान किस तरह की जा सकती है.

यह भी पढ़ें – घमौरियों के दानों से घिर गई है पीठ, तो यहां जानिए क्या लगाने पर दूर हो जाएंगी Prickly Heat

---विज्ञापन---

चेहरे पर दाने निकलने के कारण

चेहरे पर नजर आने वाले सफेद दानों को मिलिया (Milia) कहते हैं. ये दाने त्वचा की सतह पर नजर आते हैं. कई बार लोगों को लगता है कि ये दाने वाइटहेड्स हैं लेकिन ये वाइटहेड्स नहीं होते बल्कि मिलिया होते हैं. ये गालों पर, माथे पर, नाक पर या फिर हाथ-पैरों पर भी दिख सकते हैं. इन दानों के नजर आने की वजह ये हो सकती है –

एक्सफोलिएशन सही तरह से ना होना – स्किन अगर सही तरह से एक्सफोलिएट नहीं होती है तो मिलिया हो सकता है. डेड स्किन सेल्स ना निकलने पर स्किन पर जमी गंदगी दानों में बदल जाती है.

---विज्ञापन---

सन डैमेज होने पर – मिलिया होने का एक कारण सन डैमेज भी हो सकता है. धूप से स्किन को हुआ नुकसान कैरेटिन को ट्रैप करता है जिससे दाने निकलने लगते हैं.

कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें – ओटोइम्यून डिसोर्डर या फिर जेनेटिक डिजीज में चेहरे पर इस तरह के दाने नजर आ सकते हैं.

हाइजीन का ख्याल ना रखना – जो लोग हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं उन्हें चेहरे पर दाने निकलने की समस्या हो सकती है.

स्टेरॉइड का इस्तेमाल – लंबे समय तक स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल करने पर मिलिया हो सकता है.

मिलिया होने पर क्या करें

चेहरे पर निकले ये छोटे दाने कुछ दिन में खुद ही ठीक हो जाते हैं. अगर ये दाने ठीक नहीं होते हैं तो आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं. इसके अलावा, एक्सफोलिएटिंग सिरम या क्रीम्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – छाले किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ जैल लगाने से नहीं जाएगी यह दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 06:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.