छाले किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ जैल लगाने से नहीं जाएगी यह दिक्कत

Mouth Ulcer Causes: मुंह में कभी-कभार छाले होना आम है, लेकिन अगर छाले लगातार निकल रहे हैं या कहें बार-बार हो रहे हैं तो यह शरीर में किसी कमी के चलते हो सकता है. यहां जानिए किस कमी से मुंह में छाले आते हैं.

Mouth Ulcer Causes

मुंह में बार-बार छाले होने के क्या कारण हैं?

Vitamin Deficiency And Ulcer: छाले अक्सर ही मुंह के अंदर जीभ पर, गाल पर या मसूड़े पर निकलते हैं. ये छोटे या बड़े हो सकते हैं और आमतौर पर लाल या सफेद नजर आते हैं. बहुत से लोगों को कभी-कभार छाले निकल आते हैं और कुछ दिनों में दूर भी हो जाते हैं. लेकिन, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो आयदिन छालों से परेशान रहते हैं. इसी बारे में बताते हुए ENT डॉ. महक आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बार-बार छाले (Chhale) होने की वजह शरीर में किस चीज की कमी हो सकती है. अगर आप भी अक्सर ही छालों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए डॉक्टर इसकी क्या वजह बता रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कमी से निकलते हैं छाले | Which Deficiency Causes Mouth Ulcers

डॉक्टर बताती हैं कि हमारे मुंह के अंदर एक सॉफ्ट सी लाइनिंग होती है जिसे ओरल म्यूकस मेंब्रेन कहते हैं. यह हर कुछ दिन में नई बनती है. इसे मजबूत बनाने के लिए शरीर को विटामिन बी12, फॉलिक एसिड और आयरन की जरूरत होती है. अगर ये तत्व शरीर में कम हो जाएं तो लाइनिंग कमजोर होने लगती है. इसके अलावा, थोड़ा सा तीखा खाना, थोड़ा सा तनाव और थोड़ा सा ज्यादा तेज और सख्त तरह से ब्रश करना इस लेयर को क्रैक कर देता है और छाले निकल आते हैं.

जैल लगाने को लेकर डॉक्टर कहती हैं कि जैल लगाते रहने से यह सिर्फ त्वचा की बाहरी परत पर काम करता है. परेशानी असल में शरीर के अंदर होने वाली जरूरी विटामिन और तत्वों की कमी है. अगर विटामिन बी12 कम (Vitamin B12 Deficiency) होगा तो हीलिंग जल्दी नहीं होगी, आयरन कम होगा तो टिशूज कमजोर होंगे और फोलेट कम है तो नए सेल्स सही तरह से नहीं बनेंगे. इसीलिए छाले ठीक होते हैं और फिर निकल आते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर यह भी बताती हैं कि लगातार या बार-बार मुंह में छाले निकल रहे हैं तो जरूरी टेस्ट करवा लेने चाहिए जिससे परेशानी की जड़ तक पहुंचा जा सके.

छालों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

विज्ञापन
  • छालों से छुटकारा पाने के लिए नमक के पानी से कुल्ला किया जा सकता है. नमक के पानी को 30 मिनट मुंह में रखने के बाद बाहर निकाल दें.
  • बेकिंग सोडा का पेस्ट छालों पर लगाया जा सकता है. इससे छाले की सूजन कम होती है.
  • शहद को छालों पर मल सकते हैं. शहद हीलिंग प्रोसेस को बढ़ाता है.
  • नारियल का तेल छालों पर लगाने से फायदा मिल सकता है. इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण अच्छा असर दिखाते हैं.
  • एलेवोरा जैल भी छालों पर असर दिखाने में असरदार होता है. इसे ताजा या बाजार से खरीदकर लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – क्या बच्चे को अपना जूठा खिलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया बेबी को जूठा खिलाने पर क्या होता है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ