डिनर के बाद खा लिए 1 चम्मच ये बीज तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नहीं खानी पड़ेगी दवा, डॉक्टर ना बताया

Cholesterol Lowering Foods: गंदा कोलेस्ट्रॉल शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रात में क्या खाना चाहिए.

Cholesterol reducing foods

कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए डिनर के बाद क्या खाएं?

Bad Cholesterol Reducing Foods: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है. लेकिन, अगर कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो यह सेहत को फायदा से ज्यादा नुकसान हो सकता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल रक्त धमनियों में जमने लगता है. धमनियों में जमने से ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने से लेकर हाथ-पैरों में दर्द और गॉलब्लैडर में पथरी तक की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया है कि रात को डिनर के बाद क्या खाने से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है. खासतौर से इन बीजों (Seeds For Cholesterol) को खाने पर हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल्स घटने लगते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि डिनर के बाद शरीर हीलिंग मोड में होता है. ऐसे में अगर ये 5 चीजें डिनर के बाद खा ली जाएं तो नेचुरली हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) लेवल कम होने लगता है.

5 से 6 भीगे बादाम

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि डिनर करने के बाद अगर 5 से 6 भीगे हुए बादाम खाए जाएं तो इनका हेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सपोर्ट करता है.

1 से 2 अखरोट

विज्ञापन

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. अखरोट खाने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस होने में असर दिखता है.

1 चम्मच अलसी के बीज

विज्ञापन

रात को डिनर के बाद अगर आप 1 चम्मच अलसी के बीज (Flaxseeds) खाते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. अलसी के बीजों के अलावा 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स भी खाए जा सकते हैं.

एक लहसुन का टुकड़ा

विज्ञापन

डिनर के बाद लहसुन खाने के लिए इसे क्रश करें और 10 मिनट के लिए हवा में छोड़ दें. 10 मिनट बाद लहसुन खाने पर यह हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है.

1 चम्मच इसबगोल

विज्ञापन

गुनगुने पानी में 1 चम्मच इसबगोल घोलकर पीने पर इसका सोल्यूबल फाइबर गट में ही कोलेस्ट्रॉल को ट्रैप कर लेता है और उसे धमनियों में जमने से रोकता है.

विज्ञापन
  • गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हेल्दी फैट्स को खानपान का हिस्सा बनाएं बजाय घी या मक्खन खाने के.
  • अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने पर ध्यान दें. रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करें जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल्स कम होने लगें.
  • वजन कम करने की कोशिश करें. वजन को नियंत्रित रखने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल्स कम होने लगते हैं.
  • धूम्रपान की आदत को छोड़ दें. इससे कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि दिल की दिक्कतों का खतरा भी बढ़ता है.
  • एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल्स बढ़ते हैं. ऐसे में एल्कोहल का सेवन कम कर दें.

शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं

गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बिना ज्यादा मेहनत वाला काम करने पर भी सांसें फूलने लगती हैं. मसल्स में दर्द होने लगता है या पैरों तक खून ना पहुंचने से पैर में दर्द रहता है. आंखों के आस-पास पीले निशान बनने लगते हैं. इसके अलावा सीने में दर्द और जकड़न महसूस होता है. ये सभी लक्षण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नजर आते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ