Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

गुर्दे की बीमारी का सबसे बड़ा संकेत क्या है? यहां जानिए किडनी खराब होने की शुरुआत कैसे होती है

Kidney Disease Symptoms: किडनी की बीमारी में अक्सर ही संकेत देर से नजर आते हैं और शुरुआती लक्षणों को आम समझकर लोग इग्नोर कर देते हैं. आप ऐसे गलती ना करें. यहां जानिए किडनी की बीमारी कैसे शुरू होती है और किस तरह इसके शुरुआती लक्षण पहचाने जा सकते हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 26, 2026 13:04
Kidney Disease Symptoms
Gurde Ki Bimari Ke Lakshan: किडनी खराब होने की शुरुआत कैसे होती है?

Kidney Disease Signs: गुर्दे यानी किडनी शरीर का फिल्टर होती है जो टॉक्सिंस को शरीर से छानकर बार निकाल देती है. किडनी खराब होती है तो शरीर में विषाक्त पदार्थ तेजी से फैलना शुरू कर देते हैं. किडनी की बीमारी कई कारणों से हो सकती है और इसके लक्षण (Kidney Disease Symptoms) अक्सर ही समय से नजर नहीं आते हैं या आम लक्षणों जैसे दिखते हैं जिससे बीमारी बढ़ जाती है और किडनी कई हद तक डैमेज हो चुकी होती है. हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी दिक्कतों में भी किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में वक्त रहते किडनी खराब होने के लक्षणों को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं.

यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए कैसे दिखते हैं Stomach Cancer Symptoms

---विज्ञापन---

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं

एनर्जी की कमी

किडनी खराब होना शुरू होती है है तो शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है. इससे व्यक्ति को अक्सर ही कमजोरी महसूस होने लगती है और किसी चीज पर ध्यानकेंद्रित करने में भी दिक्कत होती है.

---विज्ञापन---

नींद लेने में दिक्कत

क्रोनिक किडनी डिजीज में नींद लेने में दिक्कत होने लगती है. इसके अलावा, किडनी खराब होने लगती है तो टॉक्सिंस खून में ही जमने लगते हैं और ठीक तरह से नींद लेने में परेशानी होना शुरू हो जाती है.

बार-बार पेशाब आना

रात में बार-बार उठकर पेशाब आना किडनी खराब होने का संकेत होता है. यह तब होता है जब किडनी डैमेज होने लगती है और फिल्टर की तरह सही तरह से काम नहीं कर पाती है.

पेशाब में खून आना

किडनी की बीमारी में पेशाब में खून की लीकेज होने लगती है. इस लीकेज का मतलब किडनी डिजीज, पथरी, मूत्राशय का इंफेक्शन या ट्यूमर हो सकता है.

पेशाब में झाग आना

अगर आपको पेशाब में झाग (Foamy Urine) नजर आने लगा है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि किडनी में प्रोटीन की लीकेज होने लगी है. तेज धार में पेशाब किया जाए तो झाग दिख सकता है लेकिन अगर नॉर्मली भी पेशाब में झाग नजर आता है तो इसका मतलब किडनी की बीमारी होता है.

आंखों के आस-पास सूजन

अगर हर समय आंखों के आस-पास सूजन नजर आती है तो इसका मतलब खराब किडनी हो सकता है. ऐसा पेशाब में प्रोटीन की लीकेज की वजह से होता है.

पैरों में सूजन

किडनी खराब होने पर पैरों में सूजन नजर आने लगती है. ऐसा लिवर और ब्लड प्रेशर की दिक्कत में भी होता है.

यह भी पढ़ें – आंत के कैंसर के क्या लक्षण हैं? मल में दिखे यह चीज तो तुरंत कराएं टेस्ट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 26, 2026 01:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.