क्या खाने पर लिवर पर पड़ता है बोझ? डॉक्टर ने बताया Liver Damage करते हैं ये फूड्स

Foods That Damage Liver: खानपान का लिवर पर सीधा असर पड़ता है. ऐसे में खाने की कुछ चीजें ऐसी हैं जो लिवर को खराब कर सकती हैं. इसी बारे में बताते हुए डॉक्टर ने सलाह दी है कि लिवर डैमेज करने वाले इन फूड्स को कभी नहीं खाना चाहिए.

liver damaging foods

लिवर खराब करने वाले फूड्स कौन से होते हैं, जानिए यहां.

Liver Damaging Foods: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो विषाक्त पदार्थों को डिटॉक्स करके शरीर से निकाल देता है. ऐसे में लिवर की अपनी सेहत अच्छी रहना बेहद जरूरी होता है. लेकिन, खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं और उसपर लोड डालती हैं इसीलिए इन चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है. जनरल फिजीशियन डॉ. वैभव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किन फूड्स को खाने पर लिवर डैमेज हो सकता है. आप भी जानिए कौन से हैं ये फूड्स जिनसे परहेज करना जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लिवर को डैमेज करने वाले फूड्स | Liver Damaging Foods

डॉक्टर ने बताया कि कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें हम अक्सर ही रोजाना खाते हैं और ये लिवर को साइलेंटली डैमेज करते हैं –

शुगरी ड्रिंक्स – सोडा, पैकेट वाले जूस और एनर्जी ड्रिंक्स शुगर से भरपूर होते हैं. इनमें लिक्विड शुगर होती है जो सीधा लिवर में फैट को बढ़ाती है.

विज्ञापन

तली हुई चीजें – हर चीज को डीप फ्राइड करके खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इससे इंफ्लेमेशन बढ़ती है और लिवर सेल्स पर नेगेटिव दबाव पड़ता है सो अलग.

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स – चिप्स, कैंडी, इंस्टेंट मील्स और शुगरी सीरियल्स इंसुलिन स्पाइक की वजह बनते हैं.

विज्ञापन

यह है सबसे बड़ी गलती

लिवर को डैमेज करने वाली सबसे बड़ी गलती है इन लिवर लोड बढ़ाने वाले फूड्स को रोजाना खाना. ये फूड्स हर दूसरे-तीसरे दिन खाए जाएं या इन्हें रूटीन का हिस्सा बना लिया जाए तो लिवर डैमेज (Liver damage) होने लगता है. वहीं, लिवर डैमेज होने की शुरुआत में इसके लक्षण पहचानने मुश्किल होते हैं और जबतक लक्षण समझ आते हैं तबतक सेहत कई हद तक बिगड़ चुकी होती है.

विज्ञापन

लिवर डैमेज होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं

  • लिवर डैमेज होने की शुरुआत में शरीर में हर समय थकान महसूस होती है.
  • शरीर में कमजोरी महसूस होना भी लिवर डैमेज का लक्षण (Liver Damage Symptoms) हो सकता है.
  • खाना पचाने में दिक्कत होने लगती है.
  • भूख में कमी आने लगती है और पेट में भारीपन महसूस होता है.
  • बार-बार एसिडिटी होने लगती है और उल्टी जैसा मन होता है.
  • पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होने लगता है.
  • त्वचा और आंखों के आस-पास पीले दाग नजर आते हैं.
  • त्वचा पर खुजली होना भी लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है.
  • पेशाब और मल के रंग में बदलाव आ सकता है. पेशाब गहरे रंग का दिखता है और मल का रंग हल्का मिट्टी जैसा नजर आता है.

यह भी पढ़ें – आयरन खाना ही नहीं एब्जॉर्ब होना भी जरूरी है, डॉक्टर ने बताया कैसे पूरी होगी हीमोग्लोबिन की कमी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ