पेट में बनने वाली गैस को ना समझें मामूली, हो सकती है गंभीर बीमारी… इन संकेतों को बिल्कुल ना करें अनदेखा

Pet Mein Gas Banna: पेट में गैस बनना बहुत ही आम समस्या है, लेकिन अगर ऐसा हर रोज हो रहा है या बिना कुछ खाए गैस बन रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार गैस बनना एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, क्योंकि बार-बार ऐसा होना आम बात नहीं है. 

Pet Mein Gas Banna

पेट में गैस बनना क्यों हो सकता है खतरनाक? Image Credit- Shutterstock

Which Increase Acidity In Stomach: पेट में गैस बनना बहुत ही आम समस्या है. हालांकि, कुछ लोगों को यह परेशानी जन्म से ही होती है, लेकिन अचानक यह समस्या सामने आने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. हालांकि, कई बार गैस बनने का कारण गलत खान-पान या रात के खाने का असर हो भी सकता है. अगर हल्का खाने के बाद भी अगर पेट में गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यह किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो वक्त पर लक्षणों की पहचान करने पर किसी बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेट में बनने वाली गैस किन बीमारियों का संकेत हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में गैस बनना क्यों हो सकता है खतरनाक? 

पेट में गैस बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है. हालांकि, ये कारण सामान्य हैं, लेकिन जब समस्या लगातार बनी रहे तो सावधान होना जरूरी है. 

  • मसालेदार खाने की वजह 
    जल्दी-जल्दी खाने की आदत 
  • अनहेल्दी ड्रिंक का सेवन करना 
  • लंबे समय तक खाली पेट रहना
    अनियमित दिनचर्या अपनाना 

किन संकेतों को ना करें नजरअंदाज

लगातार पेट दर्द रहना- गैस बनने का एक कारण यह भी हो सकता है. अगर आपके पेट में दर्द है या आप लंबे वक्त से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. यह आंतों की बीमारी का संकेत भी हो सकता है.
पेट फूलना और भारीपन- कई बार गैस के साथ पेट फूलने की समस्या पैदा हो जाती है. अगर आपका पेट फूल रहा है तो यह पाचन में गड़बड़ी होने का संकेत हो सकता है. इसका वक्त पर इलाज करना बहुत ही जरूरी है.
बार-बार डकार आना- गैस के साथ बार-बार डकार आना भी खतरनाक हो सकता है. अगर आपका पाचन खराब है तो यह आंतों में बैक्टीरिया होने या असंतुलन होने का भी संकेत हो सकता है.
वजन का अचानक कम होना- गैस के साथ अगर आपका वजन कम हो रहा है तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. बिना किसी डाइट प्लान किए या एक्सरसाइज किए वजन घटना किसी भी तरह नॉर्मल नहीं हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ