डायबिटीज में हल्दी वाला पीने से क्या होगा? जानिए कब पीने से शरीर को मिल सकते हैं ज्यादा फायदे

Turmeric Milk Can Drink In Diabetes Patient: हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि शुगर के मरीजों को इसका सेवन कब और कैसे करना चाहिए. सही डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन करना चाहिए.

Turmeric Milk Can Drink In Diabetes Patient

डायबिटीज में हल्दी वाला दूध पीने के फायदे- Image Credit- Freepik

Kya Diabetes Ke Mareez Haldi Wala Doodh Pee Sakte Hain: हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर इसका सही तरह से सेवन किया जाए तो आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि आजकल लोग हल्दी वाला दूध बिना सोचे-समझे पी लेते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को थोड़ा सोचना चाहिए. वैसे ही डायबिटीज आज के समय की एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है. ऐसे में लोग ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खों की तरफ भी रुख करते हैं. इन्हीं में से एक है हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है, लेकिन क्या सच में यह डायबिटीज में फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज में हल्दी वाला दूध क्यों फायदेमंद माना जाता है?

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए मददगार हो सकता है.

  • ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद- हल्दी शरीर में इंसुलिन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, जिससे शुगर लेवल संतुलित रखने में सहायता मिलती है. आप इसका सेवन आराम से कर सकते हैं, क्योंकि यह एक आयुर्वेदिक औषधि है.
  • सूजन कम करना- डायबिटीज के मरीजों में शरीर में सूजन बढ़ जाती है. हल्दी से सूजन को कम करने में मदद करती है. अगर आपको सूजन की परेशानी है तो इसका सेवन किया जा सकता है.
  • इम्यूनिटी मजबूत बनाना- हल्दी वाला दूध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है. आप बदलते मौसम में इसका सेवन कर सकते हैं.
  • दिल की सेहत के लिए अच्छा- डायबिटीज में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. हल्दी का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है.

कब पीना ज्यादा फायदेमंद होता है?

  • एक नियमित वक्त पर हल्दी वाला दूध पिया जाए तो परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. हल्दी वाला दूध रात में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर रिलैक्स होता है और नींद भी बेहतर आती है.
  • सुबह हल्का गर्म हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, क्योंकि ज्यादा मात्रा में पीना नहीं चाहिए. इसका सेवन करने के लिए आपको 1 गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाना होगा. स्वाद के लिए अगर आप चाहें तो काली मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट सबसे पहले क्या पीना चाहिए? जानिए क्या पीने से पेट अच्छे से साफ होता है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ