Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

नमक से लेकर चिंता तक इन 10 कारणों से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए High BP कम करने के लिए क्या करना चाहिए

High Blood Pressure Causes: अगर आप भी ब्लड प्रेशर की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए ब्लड प्रेशर बढ़ने के क्या कारण हैं और किस तरह हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 3, 2026 17:09
High BP Causes
High BP Causes: हाई ब्लड प्रेशर के क्या कारण हैं, जानिए यहां.

High BP Ka Karan: हाई ब्लड प्रेशर को मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन (Hypertension) कहा जाता है. यह ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में खून जरूरत से ज्यादा तेज गति से बहने लगता है और लंबे समय तक ठीक ना हो तो धमनियों को डैमेज करने लगता है. इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर माना जाता है. यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और अचानक आने वाले हार्ट अटैक या स्ट्रोक की वजन बना सकता है. ऐसे में यहां जानिए ब्लड प्रेशर बढ़ने के क्या-क्या कारण होते हैं और किस तरह इसे कम करने की कोशिश की जा सकती है.

ब्लड प्रेशर बढ़ने के 10 कारण

नमक का सेवन – अगर जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन किया जाए तो यह शरीर में पानी को रोकता है जिससे रक्त वाहिनियों में दबाव पड़ता है और बीपी हाई हो जाता है.

---विज्ञापन---

वजन बढ़ना – मोटापा या लगातार वजन बढ़ना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है. इससे शरीर को अलग-अलग अंगों तक खून पहुंचाने में परेशानी होने लगती है.

एक्टिव ना होना – शारीरिक सक्रियता की कमी दिल को कमजोर करने लगती है. रक्त प्रवाह से जुड़ी दिक्कतें आती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

चिंता और तनाव – जरूरत से ज्यादा चिंता और तनाव (Stress) ब्लड प्रेशर बढ़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक है. तनाव लेने पर शरीर में जो हार्मोन निकलते हैं उनसे ब्लड प्रेशर बढ़ता है.

खराब खानपान – खानपान अगर अच्छा ना हो, बाहर का जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड बहुत ज्यादा खाया जा रहा हो या पैकेट वाली चीजें बहुत ज्यादा खाई जाएं तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है.

आनुवांशिकता – अगर घर में माता-पिता या किसी और सदस्य को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो तो आपको भी यह दिक्कत हो सकती है.

उम्र बढ़ने से – 45 से 50 साल की उम्र में नसें सख्त होने लगती हैं जिससे रक्त प्रवाह तेज हो जाता है. ऐसे में जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ता जाता है.

नींद की कमी – अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. नींद की कमी शरीर में हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ देती है.

धूम्रपान और शराब – तंबाकू और शराब नसों को सिकोड़ने का काम करते हैं. ऐसे में धूम्रपान और शराब के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

अन्य बीमारियां – ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह कोई और बीमारी भी हो सकती है. डायबिटीज और किडनी की दिक्कतों में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर कैसे कम करें

  • हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए खानपान में बदलाव करें. नमक का सेवन कम करें और पौटेशियम की मात्रा बढ़ाएं. केला, पालक और कद्दू के बीज खाना शुरू करें.
  • रोजाना 30 मिनट टहलें या एक्सरसाइज करें. इससे दिल की मांसपेशियों को आराम मिलता है.
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें.
  • पर्याप्त नींद लें. नींद पूरी होने पर शरीर स्वस्थ रहने लगता है.
  • धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें.
  • मोटापा कम करने की कोशिश करें.
  • ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है. कच्चा लहसुन खाने पर फायदे मिल सकता है.

यह भी पढ़ें – शरीर में अकड़न हो तो सुबह उठते ही 3 मिनट के लिए करें यह काम, दूर हो जाएगा दर्द

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 03, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.