Weight Loss Medicine Side Effects: वजन घटाने वाली दवाओं से जुड़ी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने आई है, जिसमें लोग अंधे हो रहे हैं। जी हां, वेट लॉस के लिए खाई जाने वाली मशहूर दवा को खाने से लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है। अमेरिका में इससे कई लोगों के मामले सामने आए हैं। इसके बाद अमेरिका के डॉक्टरों को इस पर चेतावनी जारी करनी पड़ी है। इसमें स्थायी अंधापन भी शामिल है। जानें क्या बोले डॉक्टर।
अमेरिका में नया खौफ
वजन कम करने वाली दवाओं में Ozempic और Mounjaro दवाएं शामिल हैं। इनमें से निकलने वाले हानिकारक तत्वों सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) और तिरजेपाटाइड (Tirzepatide) शरीर में रिएक्शन करते हैं, जिससे आंखों में सूजन होती है और उनमें खून भी दिखाई देता है। अध्ययन करते हुए अमेरिका में 9 मरीजों की पुष्टि हुई है, जो इस समस्या से पीड़ित हैं। वहीं, एक महिला ने जिंदगीभर के लिए अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी।
महिला ने खोई दोनों आंखों की रोशनी
एक महिला, जो डायबिटीज पेशेंट थी, अपने इलाज के लिए ओजेम्पिक का पहला डोज लिया था, जिसके बाद अगली सुबह उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई थी। हालांकि, इस घटना के बाद उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया था, लेकिन दो महीने के बाद डायबिटीज की वजह से फिर से उन्होंने दवा दोबारा खाना शुरू किया। दो हफ्ते के अंदर ही उनकी दाईं आंख की रोशनी भी चली गई है। यह समस्या मुख्य रूप से उन दवाओं से जुड़ी हुई है, जिन्हें स्लिमिंग या वजन घटाने की दवाएं कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन
क्या है कारण?
इन दवाओं को खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो जाता है, जिससे आंखों की ब्लड वेसल्स को नुकसान होता है। इन दवाओं को खाने से NAION नामक रोग भी होता है, जिसमें ऑप्टिक नर्व में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसलिए, डायबिटीज के लोगों के लिए यह दवा सबसे ज्यादा जानलेवा है।
डॉक्टरों ने क्या कहा?
ऐसे मामले लगातार सामने आने के बाद से अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी ( American Academy of Ophthalmology) ने एक प्रेस रिलीज में लोगों से इस दवा के सेवन को लेकर परहेज करने की सलाह दी है। मगर, संस्थान ने अभी तक इन दवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। साथ ही, डॉक्टरों ने बताया है कि इन दवा के सेवन के बाद यदि आपको दृष्टि हानि हो रही हैं, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित रूप से आंखों की जांच करवाने की भी सलाह दी है। धुंधला दिखना, रोशनी में कमी होना जैसे लक्षणों को भी नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
46 mins agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
2 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
5 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
5 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
9 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines