दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मची अफरा तफरी, हैदराबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओवरहेड बैगेज में रखे पावरबैंक में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा. केबिन क्रू ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालात को संभाला और विमान को तुरंत हैदराबाद डायवर्ट कर सुरक्षित उतारा गया. इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं.

IndiGo Flight Emergency Landing, Delhi Chennai Flight Diverted, Powerbank Fire In Flight

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओवरहेड बैगेज में रखे पावरबैंक में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा. File Photo

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को उड़ान के दौरान हड़कंप मच गया. आसमान में सफर के दौरान विमान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पावरबैंक से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं. घटना की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने फौरन सूझबूझ दिखाई और विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई. विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

ओवरहेड लगेज कंपार्टमेंट में रखे बैग से उठा धुआं

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह उड़ान (6E-6115) दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी. सफर के बीच में यात्रियों के सिर के ऊपर बने लगेज कंपार्टमेंट में रखे एक बैग से अचानक लपटें और तेज धुआं निकलने लगा. केबिन में धुआं फैलते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया.

विज्ञापन

क्रू मेंबर्स की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

धुआं उठते ही विमान के केबिन क्रू ने तुरंत मोर्चा संभाला. एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत आग बुझाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया और लपटों पर काबू पाया. इसी दौरान कॉकपिट क्रू ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया.विमान को नजदीकी हवाई अड्डे यानी हैदराबाद डायवर्ट करने की अनुमति मांगी.

हैदराबाद में सुरक्षित उतरा विमान

विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित उतार लिया गया. लैंडिंग के बाद सुरक्षा मानकों के तहत विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू की गई. अधिकारियों और एयरलाइन की ओर से पुष्टि की गई है कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लेने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आगे के प्रबंध किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ