Roman Reigns को WWE Money in the Bank 2026 के बाद मिला नया विरोधी, 122 किलो का रेसलर देगा चुनौती
WWE Money in the Bank 2026 में रोमन रेंस ने एलए नाइट को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अब रेंस को नया विरोधी भी मिल गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE Money in the Bank 2026: WWE का Money in the Bank 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट शानदार रहा. शो में पांच बड़े मैच हुए. मेंस और वुमेंस लैडर मैच ने भी सभी का दिल जीता. रोमन रेंस का भी मुकाबला शो में हुआ. उनका मुकाबला शुरू में ही करा दिया गया था. रेंस ने बड़ी मुश्किल से एक बार फिर अपने टाइटल को रिटेन किया. एक बार तो लगा था कि वो चैंपियनशिप हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेंस ने क्लासिक मुकाबला देकर अपने फैंस को खुश किया. अब उनको नया विरोधी भी मिल गया है. आइए आपको उनके विरोधी के बारे में बताते हैं.
रोमन रेंस ने दिया शानदार मैच
2 / 6रोमन रेंस ने एलए नाइट के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. दोनों ने मैच में अपनी हदें पार कीं. कोई भी हार मानने को तैयार नहींं था. नाइट कई बार जीत के करीब आए. रेंस ने अंतिम मौके पर किकआउट किया. नाइट निराश भी हुए. फैंस ने भी उनका खूब समर्थन किया. नाइट ने रेंस का स्पीयर मूव उनके ऊपर लगाया. वैसे हर कोई मुकाबले में नाइट की जीत चाहता था. उन्होंने आजतक कंपनी में कभी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है. (Photo: WWE.com)
रेंस ने जीता मैच
3 / 6रेंस ने इस बार आसानी से टाइटल रिटेन नहीं किया. नाइट ने उन्हें कड़ी चुनौती दी. रेंस के पसीने छूट गए थे. नाइट ने उन्हें कई बार बीएफटी मूव भी लगाया. रेंस ने अंत में नाइट को दो लगातार सुपरमैन पंच लगाए. इसके बाद उन्होंने स्पीयर लगाकर मैच जीत लिया. वैसे मैच में नाइट काफी हावी रहे. उन्होंने रिंग के बाहर भी अनाउंस टेबल पर रेंस को पटक कर उनकी हालत खराब कर दी थी. (Photo: WWE.com)
रेंस को मिला नया विरोधी
4 / 6रेंस के मैच के बाद एरीना के बीच में रॉयस कीज अपने दोनों साथियों के साथ नज़र आए. कीज ने कहा कि अब उनका वक्त आ गया है. उन्होंने चैंपियनशिप की तरफ इशारा भी किया. कीज ने बता दिया कि अब वो रेंस की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. रेंस ने भी अपने शब्दों में उन्हें जवाब दिया. अब लगभग ये क्लियर हो गया है कि रेंस के अगले विरोधी कीज होंगे. कीज लंबे समय से इस पल का इंतजार भी कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
मैच के बाद हुआ तगड़ा ब्रॉल
5 / 6एक वक्त ऐसा लगा कि रॉयस कीज अपने साथियों के साथ मिलकर रोमन रेंस की पिटाई करेंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. पीछे से द उसोज़ और सोलो सिकोआ आ गए. इन सभी के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. बैकस्टेज भी काफी तोड़फोड़ हुई. कीज और उनके साथियों का दबदबा कम हो रहा था. सही वक्त पर उनकी महिला साथी गाड़ी वहां पर ले आईं. सभी उसमें बैठकर भाग गए. (Photo: WWE.com)
अगले हफ्ते होगा बड़ा मैच
6 / 6अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड शानदार होने वाला है. वहां द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मुकाबला रॉयस कीज और उनके साथियों के साथ तय किया गया है. इस मैच में खूब बवाल मचने वाला है. रोमन रेंस भी वहां पर नज़र आएंगे. इस मैच के जरिए कुछ कहानियां सामने आ सकती हैं. रेंस के अगले कदम के बारे में भी पता चल जाएगा. हो सकता है कि कीज उन्हें मैच के लिए चुनौती पेश कर दें. (Photo: WWE.com)