---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन? जानें कम होने के नुकसान

Vitamin B-12 Benefits: हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई प्रकार के विटामिनों की आवश्यकता होती है। इनमें विटामिन बी-12 भी शामिल है। इसकी कमी से शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Vitamin B-12 Benefits: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है। यह तत्व शरीर के कई कार्यों को करने में मदद करता है। यह विटामिन मुख्य रूप से शरीर में ऊर्जा बनाने, नर्व सेल्स को स्वस्थ रखने और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने से आपको कई प्रकार के गंभीर रोग हो सकते हैं। विटामिन बी-12 एक वाटर सॉल्यूबल विटामिन है। इसका काम होता है शरीर में और भी तत्वों की कमी को पूरा करना जैसे कि आयरन और मिनरल्स। यह ऐसा विटामिन है जिसकी हमें दैनिक जीवन में रोजाना आवश्यकता होती है।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर बिमल छाजेर बताते हैं कि विटामिन बी-12 की मदद से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसकी कमी होने पर हमारे शरीर के सभी अंग कुछ न कुछ संकेत देते हैं। जो इस बात का इशारा करते हैं कि हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

ये हैं 5 संकेत

1. जीभ पर कटे निशान- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर लिप्स ड्राई होते हैं और जीभ पर कटे-कटे निशान दिखाई देने लगते हैं। होंठों के दोनों साइड्स में कटा-कटा दिखाई देना भी इस विटामिन की कमी का लक्षण है।

---खबर नीचे जारी है---

2. जोड़ों में दिक्कत- हाथों और पैरों के जोड़ों में कमजोरी होना और झनझनाहट होना। इसमें आपको उठते-बैठते समय भी दर्द महसूस होता है। यह भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण है।

---खबर नीचे जारी है---

3. रात को पैरों में जलन- डॉक्टर कहते हैं कि रात को सोते-सोते पैरों में सूजन और जलन होना भी इस विटामिन की कमी का संकेत है। रात के समय जीभ में सूजन होना भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण है।

4. कमजोरी- कई बार शरीर में अचानक कमजोरी लगने लगती है जो कि नॉर्मल नहीं होती है। अगर कोई बीमार हैं तो बॉडी वीक है लेकिन सब ठीक रहने के बाद भी ऐसा हो रहा है, तो यह विटामिन बी-12 कम होने का संकेत है।

---खबर नीचे जारी है---

5. आंखों से देखने में दिकक्त- आंखों की रोशनी सही है लेकिन फिर भी आपको कभी अचानक दिखाई नहीं देता या आप रोशनी होने पर भी ब्लैंक फील करते हैं, तो यह विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण है।

इसके अलावा, तनाव, चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स और सिरदर्द हमेशा बना रहता है, तो यह भी विटामिन बी-12 कम होने का संकेत है।

---खबर नीचे जारी है---

कैसे पूरी करें?

डॉक्टर बिमल बताते हैं कि विटामिन बी-12 की कमी पूरी करने के लिए आप इसकी मेडिसिन खा सकते हैं। इसके अलावा, आप डाइट के माध्यम से भी इसकी कमी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको खान-पान में बदलाव करना होगा। डॉक्टर बताते हैं कि मांसाहारी लोग इस विटामिन की कमी को जल्दी पूरा कर सकते हैं अगर वे रोजाना अंडे, चिकन और फिश खाएंगे। वेजिटेरियन लोगों के लिए डॉक्टर कहते हैं कि वे अपनी डाइट में गाजर शामिल करें। डार्क ग्रीन वेजिटेबल्स खाएं। गाजर विटामिन ए की पूर्ति करता है, जो विटामिन बी-12 के इनटेक को बढ़ाता है। ब्रोकोली, पालक, सरसों और बीटरूट कुछ ऐसे सोर्स हैं, जो विटामिन बी-12 के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 10, 2025 04:34 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola