Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव, बॉडी में चेंज ऐसे करें महसूस

Gall Bladder Stones: पित्त की पथरी तब बनती है जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल ठोस कणों के रूप में जमा हो जाता है। यदि ये ज्यादा समय तक रहे तो पित्त में पथरी का रूप ले लेते हैं। आइए जानते हैं इसका कारण और इससे बचाव के लिए घरेलू उपाय।

Gallbladder Stones

Gallbladder Stones

Gall Bladder Stones: पथरी की समस्या इन दिनों काफी बढ़ गई है। किडनी स्टोन के बाद पित्त में पथरी यानी गॉलब्लैडर की पथरी की समस्या बढ़ गई है। इसमें पित्त के अंदर पथरी होती है। हमारे लिवर के पास एक छोटा सा अंग होता है, जिसे पित्ताशय कहते हैं। पित्ताशय का काम होता है शरीर में फैट को घोलना और पाचन करने में मदद करना। जब इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल ठोस रूप में जम जाता है। इस ठोस पदार्थ को पित्त की पथरी कहते हैं। आइए जानते हैं इसका कारण, संकेत और बचाव के उपाय।

विज्ञापन

कैसे बनते हैं गॉलब्लैडर स्टोन?

डॉक्टर सुभाष गोयल के मुताबिक, अगर पित्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह पित्त की पथरी का कारण बन सकता है। खून में बिलीरुबिन की मात्रा ज्यादा होती है, यह पीला हानिकारक पदार्थ होता है, जो कई बार पीलिया का भी कारण बनता है। इसके संकेतों में पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होता है। कई बार यह दर्द तेज हो जाता है, जिसे सहन करना मुश्किल हो जाता है। पीठ और कंधे में भी इसका दर्द होता है।

विज्ञापन

ये 3 संकेत सबसे गंभीर

1.जी मिचलाना- अगर पित्त में पथरी होती है, तो इंसान को बहुत ज्यादा घबराहट, जी मिचलाने और उल्टी जैसा महसूस होता है। हेल्दी इंसान में यह लक्षण आम नहीं होते हैं इसलिए इस संकेत को सामान्य न समझें।

विज्ञापन

2.पेट दर्द- यह दर्द आमतौर पर पेट के दाहिनी हिस्से में महसूस होता है, खासकर खाना खाने के बाद ऐसा दर्द ज्यादा होता है। यह दर्द कई घंटों तक भी जारी रह सकता है।

3.पेट फूलना- खाना खाने के बाद पेट फूलना और दर्द या सूजन होना भी पित्त की पथरी का लक्षण है, जिसे इग्नोर करना सही नहीं होता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Health Guru (@healtthguru)

एक्सपर्ट की टिप्स

डॉक्टर सुभाष गोयल कहते हैं कि हमें इस समस्या में खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, जैसे कि छोले, राजमा, आलू, चावल, मसूर दाल आदि को खाने से बचना चाहिए। ये चीजें समस्या को बढ़ा सकते हैं। इन लोगों को हल्दी वाला दूध पीना चाहिए, सादा दूध नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ