IND VS WI 3rd T20I Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs WI 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 14 रन से जीत दर्ज की और 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 224 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी.

India vs West Indies 3rd T20I

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया (PIC Credit - ANI)

India vs West Indies 3rd T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी. भारत की इस जीत के हीरो रहे अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी. उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अर्शदीप के अलावा, नमन धीर ने दो विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और नीतिश रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उनके अलावा, ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 28 रन और नितिश रेड्डी ने 14 गेंदों पर 21 रन बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट चटकाए. उनके अलावा, कीमो पॉल और गुडाकेश मोती को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs WI: भारत ने 14 रनों से जीता तीसरा टी20 मुकाबला

टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 224 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की खेली जा रही टी20 सीरीज में  2-1 की बढ़त बना ली है. भारत की इस जीत में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, तो वहीं अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर नीतिश रेड्डी ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई. नीतिश रेड्डी ने क्वेंटिन सैम्पसन को पवेलियन भेज दिया. 16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट पर 169 रन है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में बनाए 149 रन

वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में एक विकेट पर 149 रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 30 गेंदों में 75 रनों की जरूरत है. फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड 23 रन और क्वेंटिन सैम्पसन 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर ने भारत को चौथी सफलता दिलाई. नमन ने कामिल पूरन को फवेलियन भेज दिया. पूरन 27 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए. 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 114 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

10वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई. अक्ष ने रोवमैन पॉवेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. पॉवेल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 3 विकेट पर 84 रन है और उसे जीत के लिए 60 गेंदों पर 140 रनों की जरूरत है.

IND vs WI Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

7वें ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. नमन ने शिमरोन हेटमायर को बोल्ड कर दिया. हेटमायर 26 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 67 रन है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बनाए 54 रन

वेस्टइंडीज ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 14 ओवर में 170 रन और बनाने होंगे. फिलहाल शिमरोन हेटमायर 33 रन और कामिल पूरन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में बनाए 35 रन

वेस्टइंडीज ने शुरुआती 4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं. फिलहाल शिमरोन हेटमायर 22 रन और कामिल पूरन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी. अर्शदीप ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पवेलियन भेज दिया. होप सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 8 रन है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और कामिल पूरन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रनों का लक्ष्य

तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 224 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए. उनके अलावा, कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. ईशान किशन ने 37 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 28 रन और नितिश रेड्डी ने 21 रन जोड़े. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट चटकाए. उनके अलावा, कीमो पॉल और गुडाकेश मोती को 1-1 सफलता मिली.

IND vs WI Live Score: भारत का 9वां विकेट गिरा

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को अर्शदीप सिंह के रूप में 9वां झटका लगा. अर्शदीप 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए. 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 210 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा, अक्षर पटेल हुए रन आउट

19वें ओवर में भारत को एक और बड़ा झटका लगा है. ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल एक रन चुराने की कोशिशल में रन आउट हो गए. अक्षर 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 18.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 202 रन है.

IND vs WI Live Score: तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट

17वें ओवर में भारत को तिलक वर्मा के रूप में 7वां झटका लगा. तिलक अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए. ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने कवर की ओर शॉट खेला और तिलक को लगा कि चौका चल गया. इस गलतफहमी के चक्कर में वह अपने क्रीज पर नहीं लौटे और रन आउट का शिकार बने. वह 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 196 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को नीतिश रेड्डी के रूप में छठा झटका लगा. नीतिश रेड्डी 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 174 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

135 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को नमन धीर के रूप में 5वां झटका लगा. नमन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें गुडाकेश मोती ने आउट किया. 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 136 रन है.

IND vs WI Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

10वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. अभिषेक 30 गेंदों पर 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें शमार स्प्रिंगर ने आउट किया. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

9वें ओवर में भारत को एक और बड़ा झटका लगा है. ईशान किशन को आउट करने के बाद रोस्टन चेज ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेज दिया है. श्रेयस सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 117 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा. ईशान 18 गेंदों पर 37 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए. 8.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 115 रन है. चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

IND vs WI Live Score: भारत ने पावरप्ले में बनाए 87 रन

टीम इंडिया ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट पर 87 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल अभिषेक शर्मा 54 रन और ईशान किशन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

भारतीय टीम ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 66 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 38 रन और ईशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs WI Live Score: संजू सैमसन लौटे पवेलियन

दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें शमार जोसेफ ने आउट किया. नंबर-3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं. 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 11 रन है.

IND vs WI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भारतीय पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर रोस्टन चेज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती.

IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव

भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. टॉस के वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी शिवम दुबे के स्थान पर आए हैं और प्रिंस यादव को कुलदीप यादव के स्थान पर खिलाया जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी को आज भी मौका नहीं मिला है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

IND vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 6.30 बजे टॉस होगा. वहीं, मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकेल हुसैन, शमर जोसेफ.

IND vs WI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/नीतीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

IND vs WI Live Score: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला है. फैंस को उम्मीद है कि तीसरे मैच में वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, भारत की प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है. संजू सैमसन ने पिछले मुकाबले में 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी, जिससे उनका तीसरे मैच में भी खेलना कन्फर्म हो गया है.

IND vs WI Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

IND vs WI Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर.

IND vs WI Live Score: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (11 अक्टूबर) इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दिया था. अब तीसरे मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करते हुए बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ