जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 से अधिक लापता; यमन जा रहे थे 300 से ज्यादा सवार

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के पास समुद्र में प्रवासियों से भरी एक नाव डूबने से 15 बच्चों सहित 109 लोगों की मौत हो गई है. नाव में 300 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 116 से ज्यादा अभी भी लापता हैं जबकि 80 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. संयुक्त राष्ट्र की संस्था IOM और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.

Djibouti Boat Capsize, Yemen Migrant Tragedy, IOM Relief Rescue, Horn of Africa, Red Sea Migration

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के पास समुद्र में प्रवासियों से भरी एक नाव डूबने से 15 बच्चों सहित 109 लोगों की मौत हो गई है. Credit: AI

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के समुद्री तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से भीषण हादसा हो गया है. संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी (IOM) के मुताबिक, इस हादसे में 15 बच्चों समेत कम से कम 109 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 116 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. नाव में क्षमता से कहीं अधिक, 300 से ज्यादा लोग सवार थे. यह दर्दनाक हादसा जिबूती के पूर्वी तट पर गुहेरे के पास हुआ, जो अदन की खाड़ी और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के सामने स्थित है.

विज्ञापन

बचाए गए लोगों ने बताया कि यह नाव जिबूती से यमन की ओर जा रही थी. गुरुवार रात से शुक्रवार तड़के के बीच जिबूती के पूर्वी तट पर गुहेरे के पास समुद्र में यह अचानक पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जिबूती के तटरक्षक और बचाव दलों ने समुद्र से 80 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. बचाए गए सभी लोग इथियोपिया के नागरिक बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख अलेक्सांद्रे कोइसैक ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों को आपात सहायता पहुंचाई जा रही है. उन्होंने कहा कि यह त्रासदी उस गंभीर खतरे की याद दिलाती है, जिसका सामना बेहतर आजीविका की तलाश में निकले बेबस प्रवासी इस खतरनाक समुद्री रास्ते पर करते हैं.

विज्ञापन

जिबूती और यमन के बीच बाब अल-मंदेब का संकरा समुद्री रास्ता ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ के प्रवासियों के लिए खाड़ी देशों तक पहुंचने का प्रमुख लेकिन बेहद जानलेवा रूट माना जाता है. क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष के बावजूद रोजगार और सुरक्षा की तलाश में हजारों लोग जान जोखिम में डालकर यह सफर तय करते हैं. एजेंसी के अनुसार, पिछले साल भी इस मार्ग पर 900 से अधिक लोगों की जान गई थी या वे लापता हो गए थे. समुद्र में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ