कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार? AIIMS से जानिए कौन से लक्षण न करें इग्नोर

Mental Health: डिप्रेशन कमजोरी नहीं, बल्कि एक ऐसी मेंटल स्टेज है जिसका इलाज किया जा सकता है. इसलिए वक्त पर इसके लक्षण की पहचान करना और डॉक्टर से बात करना बहुत जरूरी है. आइए एम्स के डॉक्टर से डिप्रेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Mental Health

डिप्रेशन का असर सिर्फ इंसान के मूड पर ही नहीं, बल्कि उसकी नींद, भूख और रिश्तों पर भी पड़ता है. Image Credit- Freepik

डिप्रेशन यानी अवसाद एक ऐसी बीमारी है जो इंसान के दिमाग या सोच को इफेक्ट करती है. इस दौरान, इंसान के सोचने, महसूस करने, सोने, खाने और रोज के काम करने की एनर्जी को इफेक्ट करती है. यह बीमारी सिर्फ उदास रहने तक नहीं है. बल्कि इसके दूसरे लक्षणों को पहचानना और समय पर मदद लेना जरूरी है. हालांकि, ज्यादातर लोग डिप्रेशन को स्ट्रेस समझ लेते हैं, जिससे आगे जाकर कई तरह की परेशानियां होती हैं. मगर आप इसे नॉर्मल स्ट्रेस समझकर नजरअंदाज न करें. वहीं, कुछ लोग अपने आसपास किसी इंसान के बिहेवियर में चेंज देखने के बावजूद यह समझ नहीं पाते कि वह किस मेंटल स्टेज से गुजर रहा है. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो एम्स के मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राजेश सागर डिप्रेशन के लक्षण और इसका सही इलाज क्या है.

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्रेशन क्या होता है?

डिप्रेशन यानी अवसाद मेंटल प्रॉब्लम है, जो इंसान के सोच को इफेक्ट करता है. इस दौरान इंसान लंबे समय तक उदासी, निराशा या खालीपन महसूस कर सकता है. इसके अलावा, जिन चीजों को करने में पहले खुशी मिलती थी, उनमें भी उसकी दिलचस्पी कम होने लगती है. डिप्रेशन का असर सिर्फ इंसान के मूड पर ही नहीं, बल्कि उसकी नींद, भूख और रिश्तों पर भी पड़ता है.

डिप्रेशन की पहचान कैसे करें?

अगर आपको या आपके किसी खास इंसान को लगातार 2 हफ्तों से ज्यादा वक्त तक ये लक्षण महसूस हो रहे हैं तो इसे अनदेखा न करें.  

विज्ञापन
  • दास या भारी मन रहना
  • काम या पसंदीदा चीजों में मन न लगना
  • थकावट महसूस होना 
  • नींद या भूख कम लगना 
  • गिल्ट महसूस होना
  • किसी काम में मन न लगना 

कितने समय तक लक्षण रहने पर डिप्रेशन का शक होता है?

डिप्रेशन के लक्षण आमतौर पर दिन के ज्यादातर समय, लगभग रोजाना, कम से कम दो हफ्ते तक बने रह सकते हैं. लगातार उदासी या पहले पसंद आने वाली एक्टिविटी कम होना भी नजर आ सकता है. 

डिप्रेशन के लक्षण दिखने पर क्या करें?

  • अगर आपको खुद में या अपने किसी करीबी में ऐसे बदलाव दिखाई देते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
  • अपने किसी दोस्त से बात करके इस समस्या को लेकर बात करें. अपने इमोशन को कंट्रोल न करें और इसका इजहार करें. 
  • अगर आपका कोई करीबी परेशान है तो उसकी बात बिना कुछ बोले सुनें और उसे मदद लेने के लिए बढ़ावा दें. 
  • बिना डॉक्टर की सलाह के मेंटल हेल्थ से जुड़ी दवाओं को बंद या शुरू न करें. इससे आपको परेशानी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- Dental Health: आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ