IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है. अब तक सीरीज में दो मैच खेले गए हैं. पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम करते हुए 1-1 की बराबरी की थी. अब तीसरे मैच के लिए दोनों टीमें उतर चुकी हैं. भारत की प्लेइंग 11 में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. उन्हें नजरअंदाज किया गया है.
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
वैभव सूर्यवंशी को तीसरे मैच में मौका नहीं मिला है. उन्हें फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. उन्हें अब तक इस सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला है. हालांकि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में आज दो बदलाव हुए हैं. शिवम दुबे की जगह पर नितीश रेड्डी को मौका मिला है, जबकि कुलदीप यादव की जगह पर प्रिंस यादव को मौका मिला है.
वैभव सूर्यवंशी को आखिरी बार एशियन गेम्स 2026 में मौका मिला था. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में खेलने का मौका मिला. लेकिन वह मौके को भुना नहीं सके. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 38 और पाकिस्तान के खिलाफ 15 रन बनाए थे. इसके बाद से मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी.
होप ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम फिर से पहले गेंदबाजी करेंगे. तीनों फॉर्मेट खेलना चुनौतीपूर्ण होता है. इन परिस्थितियों में जितनी जल्दी हो सके सीखना ही सबसे जरूरी है. हम जानते हैं कि कैच कई मैचों का नतीजा तय करते हैं.
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी भारत पहले बल्लेबाजी करेगी. पिछले मैच में भी वेस्टइंडीज ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था. ये टी-20आई इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज था. ऐसे में अब वेस्टइंडीज तीसरे मैच में भी रन चेज के इरादे से उतर चुकी है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी.