हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vertigo Treatment: बार-बार चक्कर आने को भूलकर भी न करें इग्नोर, हालत हो सकती है खराब, जानें इलाज

विज्ञापन
Vertigo Treatment

Vertigo Treatment: सिर में चक्कर आना या सिर घूमना एक आम बात है, लेकिन कई बार इसे नजर अंदाज करना घातक साबित हो सकता है। यही वजह है कि समय रहते इसके कारण को समझना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब सिर घूमता है तो कई अन्य परेशानियां होने लगती हैं, इनमें सीने में दर्द, सिर में तेज दर्द, चक्कर के कारण सिर पर चोट, तेज बुखार, दिल की धड़कन का बढ़ना, सांस लेने में दिक्कत होना आदि शामिल हैं।

बार-बार चक्कर आने से कमजोरी महसूस होना, जैसी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

1. ज्‍यादा देर तक भूखे पेट रहना।
2. अच्छी नींद नहीं लेना।
3. कमजोरी।
4. ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन सही से न होना।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – अब इंसान नहीं बैंडीकूट रोबोट करेंगे मैनहोल की सफाई, आईओसीएल ने किए तैनात, जानिए खासियत

चक्कर आने की समस्या से कैसे बचें?

चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए कुछ टिप्स की मदद ली जा सकती है। इसके लिए आपको इम्युनिटी मजबूत करनी होगी। नीचे जानिए इसके बारे में…

विज्ञापन

1 .इम्यूनिटी को करें मजबूत

चक्कर आने की समस्या से बचना है तो इम्युनिटी को मजबूत करें। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए रोज लहसुन, शहद और आंवला खाएं। इससे आपका शरीर अंदर से मजबूत होगा। इम्यूनिटी को मजबूत करने से ना केवल चक्कर की समस्या खत्म होगी बल्की और भी कई रोगो से छुटकारा मिलेगा।

2. लौंग डालकर पीएं

सिर में चक्कर आने पर लौंग का सेवन करें। इसके लिए आधा ग्लास पानी में दो लौंग डालकर उसे उबाल कर पी जाएं। इस पानी को पीने से आराम मिलेगा।

विज्ञापन

3.आंवला और धनिया से मिलेगी निजात

चक्कर आने पर आंवला और धनिया पाउडर लाभदायक होता है। दस-दस ग्राम दोनों का पाउडर लें, इस पाउडर को एक ग्लास में भिगो कर रख दें। इसे सुबह सुबह अच्छी तरह मिलाकर पी लें, इसे पीने से फायदा मिलेगा और चक्कर आना बंद हो जाएगा।

4. खरबूजे के बीज से मिलेगी राहत

सिर के घूमने पर खरबूजा भी लाभदायक होता है। आप खरबूजे के बीजों को पीसकर घी में भुन लें। थोड़ी थोड़ी मात्रा सुबह शाम इसका सेवन करें, इससे चक्कर आने की समस्या में बहुत लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Covid 19: भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को उपयोग के लिए मिली मंजूरी

5. तुलसी का सेवन करना होगा फायदेमंद

चक्कर आने पर या सिर घूमने पर तुलसी का इस्तामाल करें। तुलसी के रस में चीनी मिलाकर सेवन करें, या तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर उसे खा भी सकते हैं। इससे चक्कर आना बंद हो जाएंगा।

विज्ञापन

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola