IND vs NZ: नमन धीर की एक 'गलती' से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा

IND vs NZ: भारत को न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना भारी पड़ गया. जीवनदान मिलने के बाद साइफर्ट ने इसका पूरा फायदा उठाया और 50 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

Naman Dhir

नमन धीर ने छोड़ा टिम सीफर्ट का कैच (PIC credit - X)

India vs New Zealand: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 192 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कीवी टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैच में भारतीय टीम को ऑलराउंडर नमन धीर की एक गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना भारत को भारी पड़ गया. जीवनदान मिलने के बाद सीफर्ट ने इसका पूरा फायदा उठाया और 50 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

विज्ञापन

नमन धीर ने छोड़ा टिम सीफर्ट का आसान कैच

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को दूसरे ही ओवर में महज 9 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. फिन एनल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद भारत को चौथे ओवर में टिम सीफर्ट के रूप में एक और सफलता हासिल करने का मौका मिला, लेकिन नमन धीर की गलती के कारण ऐसा नहीं हो सका. सीफर्ट जब 13 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी नमन ने अर्शदीप सिंह के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उनका आसान कैच छोड़ दिया. गेंद डीप थर्ड की तरफ गई थी, लेकिन नमन उसे पकड़ने में नाकाम रहे. इसके बाद सीफर्ट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

विज्ञापन

जीवनदान मिलने के बाद सीफर्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए. इन दोनों की पारियों की बदलौत न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि, भारतीय टीम शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. इस तरह भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ T20I सीरीज में 341 रन ठोककर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

श्रेयस और ईशान तूफानी पारी गई बेकार

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए. श्रेयस ने 23 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की अहम साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट झटके. नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को भी 2-2 सफलताएं मिलीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ