Varicose Veins: पैरों पर नीली, हरी या बैंगनी धारियां यानी नसें फूली हुई दिखाई पड़ती हैं, दर्द करती हैं और मुड़ी हुई नजर आती हैं तो इसका मतलब है आपको वेरिकोज वीन की दिक्कत हो गई है. यह दिक्कत जेनेटिक्स के चलते हो सकती है या फिर लाइफस्टाइल की आदतें इसकी वजह बनती हैं. वहीं, आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं इसका सीधा असर वेरिकोज वीन्स पर पड़ता है. ऐसे में वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वीन स्पेशलिस्ट (Varicose Veins Specialist) डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि वेरिकोज वीन की डाइट (Varicose Veins Diet) में किन फूड्स को कभी शामिल नहीं करना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि ये खाने की वो चीजें हैं जो वेरिकोज वीन से परेशान लोगों को कभी नहीं खानी चाहिए.
वेरिकोज वीन्स में कभी ना खाएं ये चीजें | Foods To Avoid In Varicose Veins
डॉ. सुमित कपाड़िया के अनुसार ये खाने की वो चीजें हैं जो वेरिकोज वीन्स की दिक्कत को कई ज्यादा बड़ा सकती हैं. इन फूड्स से वेरिकोज वीन्स सूज सकती हैं, ज्यादा भारी महसूस हो सकती हैं और असहजता बढ़ाती हैं सो अलग.
नमकीन स्नैक्स – जरूरत से ज्यादा नमक वाले स्नैक्स खाए जाएं तो इनसे वॉटर रिटेंशन बढ़ती है और सूजन हो जाती है.
बहुत ज्यादा शुगर – शुगर से भरपूर चीजों को खाने पर वक्त के साथ-साथ रक्त धमनियां (Blood Vessels) कमजोर होने लगती हैं.
तले हुए जंक फूड्स – अगर तले हुए जंक फूड्स बहुत ज्यादा खाए जाएं तो इनसे शरीर को अनहेल्दी फैट्स मिलते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ता है और वेरिकोज वीन्स की दिक्कत बढ़ती है.
एल्कोहल – शराब या मदाक पदार्थों के सेवन से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है जिससे रक्त धमनियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है.
वाइट ब्रेड या पास्ता – इन फूड्स में फाइबर की मात्रा कम होती है. लो फाइबर होने के साथ ही वाइट ब्रेड और पास्ता को खाने पर पाचन धीमा होने लगता है और धमनियों पर प्रेशर बढ़ता है.
कैफीन – कॉफी या चाय बहुत ज्यादा पी जाए तो इससे ब्लड फ्लो धीमा पड़ने लगता है. ऐसे में वेरिकोज वीन्स की दिक्कत बढ़ती है.
वेरिकोज वीन्स के क्या लक्षण होते हैं
- वेरिकोज वीन्स होने पर पैरों पर नसें बाहर निकली हुई दिखाई देती हैं.
- ये नसें नीली, हरी या बैंगनी दिखती हैं.
- इन नसों के कारण पैरों में दर्द (Leg Pain) होता है.
- नसों में बर्निंग सनसेशन यानी जलन महसूस होती है.
- नसों में खुजली महसूस होती है और पैरों में असहजता बढ़ती है.
- नसें सूजी हुई नजर आती हैं जिससे पैर भी सूज जाते हैं.
- वेरिकोज वीन्स के कारण लंबे समय तक खड़े होना मुश्किल हो जाता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines