Urinary Tract Infection And Home Remedies: क्या आपको पेशाब करते समय जलन महसूस होती है? पेशाब में खून भी आता है? बार-बार पेशाब जाने का मन करता है और जब करने जाते हैं तो खुलकर पेशाब नहीं आता है? तो ये सारे लक्षण यूरिन में संक्रमण का इशारा करते हैं। इन दिनों कई लोग अगर थोड़ी सी भी लापरवाही करते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
इनमें से एक है यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, जो महिला, पुरुष और बच्चों को हो सकता है और ज्यादातर इससे पीड़ित होते हैं। देखा जाए तो यूटीआई आम समस्या होती है, लेकिन कई बार आम से गंभीर भी बन सकता है। यूरिन इन्फेक्शन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होता है। कई मामलों में गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करने की वजह से महिलाओं को यूरिन संक्रमण हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या को झेल रहे हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं।
यूटीआई के लक्षण
- बार-बार यूरिन आना
- यूरिन कम आना
- यूरिन करते समय जलन होना
- बुखार आना
- वोमिटिंग महसूस होना
- यूरिन से खून आना
- यूरिन से स्मेल आना
घरेलू उपचार
इलायची का इस्तेमाल
4-5 इलायची लेकर पीस लें और इसमें छोटा चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं। अब इसमें अनार का रस और सेंधा नमक मिलाकर गुनगुने पानी से पिएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
फलों का सेवन
खट्टे फलों का ज्यादा सेवन करें, जैसे- संतरे, मौसमी फल आदि खाएं। इससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं।
चावल का पानी
अगर आधा गिलास चावल के पानी में 1 स्पून चीनी मिलाकर पीते हैं, तो पेशाब करने के समय होने वाली जलन से राहत मिलती है।
आंवले का इस्तेमाल
एक चम्मच आंवले के पाउडर में 1 से 2 इलायची लेकर पीसकर मिलाएं और पानी के साथ सेवन करें। आंवला यूरिन संक्रमण के उपचार में हेल्प करता है।
दही का इस्तेमाल
यूरिन इन्फेक्शन में छाछ या दही खाने से लाभ मिलता है। ये शरीर में मौजूद नुकसान करने वाले बैक्टीरिया को बाहर कर देते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
- प्राइवेट अंगों को साफ रखें।
- शौच और यूरिन करने के बाद हमेशा प्राइवेट अंग को वॉश करें।
- महिलाएं पीरियड के दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
- बहुत देर तक पेशाब को न रोकें।
ये भी पढ़ें- जीभ में सफेदपन या हो गए हैं छाले, तो ये है पित्त की थैली में पथरी समेत अन्य बीमारी के संकेत!
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
18 mins agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
14 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
16 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
18 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
19 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
23 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines