जीभ में सफेदपन या हो गए हैं छाले, तो ये है पित्त की थैली में पथरी समेत अन्य बीमारियों के संकेत!

Tongue Signs Of Health Problems: जब आप बीमार होते हैं, तो जाहिर सी बात है आप डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वे आपकी आंखों के साथ-साथ जीभ भी देखते हैं। दरअसल, हमारी जीभ कई बीमारियों के बारे में होने से पहले संकेत देने लगती है और आप इन लक्षणों को देखकर पहचान करके आने वाली बीमारी का पता लगा सकते हैं। 

tongue reveal health problems

जीभ बताती है स्वास्थ्य समस्याएं Image Credit: Freepik

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर भी किसी बीमारी के बारे में पता लगाने के लिए सबसे पहले आपकी जीभ को देखते हैं और बाद बाकी टेस्ट के लिए बोलते हैं। चलिए आज जीभ के रंग और आकार से भी आप पता लगा सकते हैं कि किसी बीमारी से ग्रस्त तो नहीं। ताकि पहली स्टेज में ही समस्या को खत्म किया जा सके।

नीली जीभ है तो गॉल ब्लैडर में समस्या  

अगर आपकी जीभ हल्की नीली दिख रही है तो ये समस्या आपकी पित्त की थैली में पथरी का संकेत दे सकती है।

जीभ पर सफेद छाले होना 

जीभ पर सफेद छाले दिख रहे हैं तो यह पेट की गड़बड़ी का संकेत देते हैं। पाचन में समस्या होने पर जीभ पर लाल, सफेद छाले हो जाते हैं।

विज्ञापन

जीभ पीली दिखना 

अगर आपकी जीभ पर सफेद रंग की हल्की सी लेयर है और बाद में ये लेयर पीले कलर की दिखे तो ये यीस्ट इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

जीभ का मुलायम होना

अगर जीभ का रंग गहरा लाल हो रहा है और मुलायम भी महसूस होती है तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

जीभ का गहरा लाल रंग होना 

यह एक तरह से इन्फेक्शन का लक्षण होता है, जो कई बार लाल बुखार के कारण जीभ लाल हो सकती है। वहीं, अगर हल्की सफेद है तो यह एनीमिया का शुरूआती लक्षण हो सकता है।

जीभ का ज्यादा चिकना होना

जीभ हल्की सी खुरदरी रहती है और अगर एकदम चिकनी हो जाए तो यह विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन

जीभ पर छाले होना 

कई बार जीभ पर होने वाले छाले भी पेट की समस्या से जुड़े होते हैं।

विज्ञापन

जीभ का साइज मोटा होना 

अगर आपकी जीभ नॉर्मल से ज्यादा मोटी दिखती है तो ये संकेत फैटी लिवर की प्रॉब्लम हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ