गर्मियों के मौसम में आंतों का स्वस्थ रहना जरूरी है क्योंकि यह गट हेल्थ से जुड़ा होता है। गट हेल्थ डाइजेशन से संबंधित है। तापमान बढ़ने से पाचन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, गर्मियों में थोड़ा भी हैवी या मसालेदार खाना खा लें तो इससे आंतों में गड़बड़ी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गट हेल्थ हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। इससे कई गंभीर बीमारियों के होने का रिस्क बढ़ जाता है, इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना जरूरी है।
मॉडर्न लाइफस्टाइल का असर
आधुनिक जीवनशैली, जंक फूड, तनाव और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिन्स इकट्ठा होने लगते हैं, खासकर आंतों में। आंतें हमारे पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि ये ठीक से काम न करें, तो शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं जैसे कब्ज, पेट फूलना, त्वचा की समस्याएं, ऊर्जा की कमी और मानसिक तनाव। इस लेख में जानेंगे कि प्राकृतिक तरीके से आंतों की सफाई कैसे करें।
ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र
आंतों की सफाई क्यों जरूरी है?
आंतें भोजन को पचाने और पोषण को अब्जॉर्ब करने का काम करती हैं। जब हमारी आंतों में टॉक्सिन्स और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं, तो ये पाचन में बाधा डालते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। आंतों की सफाई से पाचन बेहतर होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है, त्वचा में निखार आता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है।
नेचुरल तरीके से आंतों की सफाई कैसे करें?
1 फाइबर युक्त आहार खाएं
फाइबर (रेशा) आंतों को साफ रखने में सबसे कारगर होता है। यह अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। फाइबर के सोर्स सेब, नाशपाती, पपीता, अमरूद, गाजर, चुकंदर, पालक, भिंडी और साबुत अनाज।
2. पर्याप्त पानी पिएं
पानी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए जरूरी है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी विशेष रूप से आंतों की सफाई में सहायक होता है।
3. नींबू और शहद वाला गर्म पानी
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है और आंतें धीरे-धीरे साफ होती हैं।
4. त्रिफला चूर्ण
आयुर्वेद में त्रिफला को एक स्ट्रॉन्ग डिटॉक्सिफायर माना गया है। यह तीन फलों- हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बना होता है। त्रिफला को रात में एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज दूर होती है और आंतें साफ होती हैं।
5. योग और व्यायाम
शारीरिक गतिविधियां पाचन तंत्र को सक्रिय बनाए रखती हैं। कुछ विशेष योगासन कर सकते हैं जैसे कि पवनमुक्तासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति प्राणायाम।
गट हेल्थ के संकेत
ग्राफिक की मदद से समझें…
क्या न करें?
- तली-भुनी और जंक फूड खाने से बचें।
- अत्यधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन घटाएं।
- धूम्रपान और शराब भी कम से कम पिएं।
- भोजन के साथ ठंडा पानी पीने से बचें।
- तनाव और अनियमित दिनचर्या को बदलें।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
युनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि आंतों की सफाई कोई एक दिन का काम नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर की जाने वाली प्रक्रिया है जो आपके खानपान, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। अगर आप सुबह के समय सही से फ्रेश नहीं हो पा रहे हैं, तो आपको समझना होगा कि आपकी आंतों में मैल और टॉक्सिन्स जमा हो चुके हैं। ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से इसे सही किया जा सकता है और घरेलू नुस्खों की मदद भी ली जा सकती है।
ये हैं घरेलू नुस्खे
- ग्रीन टी पिएं।
- इस्बगोल की भूसी को रात के समय दूध में मिलाकर पिएं।
- सूखे अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
8 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
10 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
14 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
14 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
17 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
18 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines