हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Summer Health Tips: हीट स्ट्रोक से बचाएंगे ये 5 फूड्स, हाइड्रेशन की भी नहीं होगी कमी

गर्मी के सीजन में अगर किसी को लू लग जाए तो उसकी सेहत तुरंत बिगड़ जाती है। ऐसे में हमें इससे बचाव की बहुत जरूरत होती है। हम आपको कुछ फूड्स बता रहे हैं, जिन्हें गर्मियों में खाने से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Summer Super Foods

देश में गर्मियों का मौसम लौट चुका है। कई राज्यों का पारा भी इतना बढ़ गया है कि दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मियों में लू चलती है, जिसे हम हीट स्ट्रोक भी कहते हैं। जो लोग इस गर्म हवा की चपेट में आते हैं, उनकी तबीयत निश्चित ही बिगड़ जाती है। इसलिए, हर किसी को लू से बचने के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए और सही उपायों को अपनाना चाहिए। गर्मी में लू से बचने के लिए लोग तरबूज, खीरा या ज्यादा पानी पीते हैं, लेकिन आयुर्वेद में भी कुछ चीजें मौजूद हैं, जिन्हें खाने से गर्मियों में लू लगने से खुद को बचाया जा सकता है। हम आपको यहां ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं।

चिकित्सागुरु इंस्टाग्राम पेज पर आयुर्वेद से जुड़े उपायों के बारे में बताया जाता है, जो घरेलू और आसान होते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया है कि कैसे हम हीट स्ट्रोक से बचने के लिए खाने की कुछ चीजों का सेवन इस मौसम में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Red Light थेरेपी क्या है? जानें इसके फायदे, नुकसान से लेकर सभी जरूरी बातें

विज्ञापन

ये हैं 5 फूड्स

1. कच्चा प्याज- गर्मियों में रोजाना कच्चा प्याज खाने से लू नहीं लगती है। इसमें कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं, जो हीट स्ट्रोक के प्रभाव को भी कम करते हैं।

2. कच्चे आम का पन्ना- कच्ची केरी खाने से या उसका पन्ना बनाकर पीने से भी लू नहीं लगती है और इससे शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है।

विज्ञापन

3. बेल का शर्बत- यह फल ठंडा होता है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे आपको लू नहीं लगेगी।

4. गुलकंद- घर पर बनाया हुआ गुलकंद खाने से गर्मी में पसीने निकलने वाली समस्या दूर होती है। गर्मियों में भी कुछ लोगों को कमजोरी और थकावट होती है, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए। गुलकंद भी शरीर को ठंडा रखता है।

विज्ञापन

5. नारियल पानी- गर्मियों में शरीर से पसीना निकलने की समस्या भी बढ़ जाती है। पसीने के साथ शरीर से मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकलते हैं। इसलिए, नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola