2 दिन तक पेट साफ न होने को समझते हैं नॉर्मल? आंतों में सड़ने लगता है मल, जानिए कैसे मिलेगी इस समस्या से राहत

Constipation: क्या आप भी बीते कई दिनों से कब्ज की समस्या से परेशान रहने लगे हैं और टॉयलेट में कोशिश करने के बावजूद पॉटी नहीं हो रही है? आइए NIH और NHS से जानते हैं कैसा बनती है ऐसी स्थिति, कैसे मिलेगी राहत और कौन सा कैंसर हो सकता है कारण.

constipation

कब्ज की समस्या कर रही है परेशान, तो इन आसान टिप्स से पाएं राहत. (Image: Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • कब्ज का मतलब है मल त्यागने के तरीके में बदलाव आना, जैसे कम बार मल आना या मल त्यागने में मुश्किल होना.
  • NHS के अनुसार, कब्ज के कारणों में पर्याप्त फाइबर और पानी न लेना, शारीरिक गतिविधि की कमी, और टॉयलेट जाने की इच्छा को नजरअंदाज करना शामिल है.
  • कब्ज के लक्षणों में पिछले हफ्ते में 3 बार से कम मल त्याग करना, मल का असामान्य रूप से बड़ा या छोटा, सूखा, सख्त या गांठदार होना शामिल है.

सुबह उठने के बाद जब पेट साफ नहीं होता, तो ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब यही सिलसिला लगातार दो या उससे ज्यादा दिनों तक चलता है, तो मन में सवाल उठने लगता है कि आखिर शरीर के अंदर रुका हुआ मल कहां रहता है और इस सेहत पर क्या असर पड़ता है? कुछ लोगों को लगता है कि मल आंतों में जमा होकर सड़ने लगता है, जबकि कुछ इसे आम समस्या मानकर कई दिनों तक ध्यान नहीं देते. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यह जानना जरूरी है कि कितने दिन तक पेट साफ न होना सामान्य माना जा सकता है, कब्ज की पहचान कैसे होती है और कब यह समस्या डॉक्टर से सलाह लेने की वजह बन सकती है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं सभी सवालों के जवाब.

विज्ञापन

क्या है कब्ज की समस्या?

कब्ज का मतलब है मल त्यागने के तरीके में बदलाव आना, जैसे कि कम बार मल आना या मल त्यागने में मुश्किल होना. यह एक आम समस्या है और हर उम्र के लोगों को हो सकती है. आमतौर पर ये समस्या 1-2 दिन तक रहती है और कुछ मामलों में ये कुछ और दिन भी बढ़ सकती है. लेकिन समस्या तब पैदा होने लगती है कि दवाओं व लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद भी कब्ज की समस्या बनी रहती है और इसे देखते हुए दिल में दूसरी किसी गंभीर बीमारी का डर सताने लगता है. अगर आपको भी ये समस्या हो रही है, तो इसका इलाज किया जा सकता है, कुछ आदतों की मदद से और यहां तक की आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं का भी सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन

किन कारणों से हो सकती है कब्ज की समस्या?


कब एक ऐसी समस्या है, जो एक या दो नहीं बल्कि कई कारणों के वजह से हो सकती है, लेकिन इसका एक सबसे बड़ा कारण हमारी खुद की लाइफस्टाइल होती है, जो इस तरह की स्थिति को पैदा करती है. NHS (National Health Service) के अनुसार, जो चीजें व्यक्ति में कब्ज का कारण बनती है, उनमें;

  • पर्याप्त मात्रा में फाइबर न लेना (फाइबर फलों, सब्जियों और अनाज में पाया जाता है)
  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
  • पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटी की कमी या फिर लंबे समय तक बैठे या लेटे रहना
  • कम एक्टिव रहना और एक्सरसाइज न करना
  • अक्सर टॉयलेट जाने की इच्छा को नजरअंदाज करना
  • खानपान अच्छा न रखना
  • दवा का साइड इफेक्ट
  • तनाव, चिंता या डिप्रेशन

इन सबके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद कब्ज होना आम बात है. अगर आपकी उम्र 65 साल से ज्यादा है, तो भी यह समस्या आम हो सकती है.

विज्ञापन

सिर्फ मल त्याग न होना ही नहीं कब्ज के लक्षण

अगर बीते कुछ घंटों से मल त्याग नहीं हो रहा है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपको कब्ज भी हो. इसके अलावा कई ऐसे लक्षण हैं, जो बताते हैं कि व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है. इसमें;

  • पिछले हफ्ते में आपने कम से कम 3 बार मल त्याग नहीं किया है या आप सामान्य से कम बार मल त्याग कर रहे हैं
  • मल असामान्य रूप से बड़ा या छोटा है और सूखा, सख्त या गांठदार है
  • मल त्याग करते समय आपको जोर लगाना पड़ता है या दर्द होता है
  • आपको ऐसा लगता है कि आपका पेट पूरी तरह साफ नहीं हुआ है

अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आपको कब्ज हो गया है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें और राहत के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें.

विज्ञापन

क्या पेट में सड़ने लगती है पॉटी?

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि अगर कोई व्यक्ति कई दिनों तक पॉटी नहीं करता है या फिर कब्ज की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो उसकी आंतों में मौजूद नसल सड़ने लगता है और वह गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है. लेकिन मेडिकल साइंस इसकी कुछ और ही हकीकत बताता है. NHS के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति कई दिनों से पॉटी नहीं कर रहा है, तो उसके आंत में मौजूद मल धीरे-धीरे सूखता जाएगा और एक वक्त आएगा कि वह कठोर हो जाएगा, जिससे बाद में त्यागने में परेशानी हो सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आपको जब कब्ज की समस्या हो, तो बिना देरी डॉक्टर से सलाह लें.

किन आदतों से ठीक हो सकती है कब्ज की समस्या

  • NHS के अनुसार, कुछ बदलावों से कब्ज की समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है. राहत के लिए अच्छी और बैलेंस डाइट लें, फलों का सेवन करें, जिसमें सोर्बिटोल नामक तत्व हो, जैसे सेब, अंगूर, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी
  • पानी वक्त-वक्त पीते रहें और दूसरे ड्रिंक्स का भी सेवन करें.
  • शराब से दूरी बनाएं
  • खाने में फाइबर को शामिल करें.
  • इन सबके अलावा, रोजाना टॉयलेट जाकर फ्रेश हों, जब भी पॉटी महसूस हो तो लंबे समय तक रोके मत.
    रोजाना चलने व दौड़ने की आदत डालें
  • अगर कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहे और राहत न मिलें, तो डॉक्टर से सलाह लें और उनके द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन करें.

कैंसर भी हो सकता है कब्ज का कारण

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ मामलों में कब्ज की जुड़े कैंसर से जुड़ी होती है. NIH के अनुसार, कुछ खास तरह के कैंसर. कब्ज उन कैंसर का लक्षण हो सकता है जो पेट के अंगों पर दबाव डालते हैं, आंतों से मल के निकलने में रुकावट डालते हैं, या रीढ़ की हड्डी की उन नसों पर असर डालते हैं जो आंतों से जुड़ी होती हैं. कब्ज का कारण बनने वाले कुछ कैंसर में कोलन कैंसर, रेक्टल कैंसर, ओवेरियन कैंसर और ब्रेन ट्यूमर शामिल हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: NHS, NIH

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ