एक आलू भी ले सकता है जान! क्या है Solanine Poisoning जिसने महिला को मौत के मुंह में पहुंचा दिया?

Solanine Poisoning: कभी कभी रोज खाने वाली चीजें भी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर सोलनिन आलू खाने से एक महिला मौत के मुंह में पहुंच गई। जानिए क्या होता है सोलनिन, और कैसे ये सेहत के लिए खतरनाक है?

Solanine Poisoning

Solanine Poisoning: ज्यादातर घरों के किचन में आलू आमतौर पर मिलता है। आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है। किचन में आलू वो सामग्री है जब पकाने के लिए कुछ ना हो तो इसे ही अलग अलग तरह से पका लिया जाता है। आलू को काफी दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है। यही आलू कई बार हरे हो जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं। ऐसे ही आलू पकाकर खाने से एक महिला की जान पर बन आई। आखिर ये आलू हरे क्यों हो जाते हैं, और किस हद तक ये सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं?

विज्ञापन

आलू खाने से बिगड़ी हालत

किसी तरह से एलर्जिक लोगों के लिए कुछ चीजें खतरनाक साबित होती हैं। जैसे एलर्जिक लोगों को मूंगफली या मछली ना खाने की भी सलाह दी जाती है। कई मामलों में इनको खाने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। ऐसे ही साधारण सा आलू आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। मारिया हार्लेस नाम की महिला को आलू खाने की इच्छा हुई, जिसके बाद उसने आलू बनाकर खा लिए। इसके कुछ देर बाद ही उसको तेज सिरदर्द, मतली, उल्टी और पेट में ऐंठन की समस्या होने लगी। अब वह दूसरों को आलू के खतरे के बारे में चेतावनी दे रही है।

विज्ञापन

सोलनिन क्या होता है?

ज्यादा समय तक रखे हुए आलू, जिनको संभाल कर नहीं रखा गया हो। ज्यादा रोशनी या तापमान में रख दिया जाए, ऐसा आलू हरा होने लगता है। आलू में जो हरा भाग होता है वो सोलनिन होता है। इस तरह के आलू को खाने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि कई बार ये जहर व्यक्ति की मौत का कारण बन सकता है। इसको खाने से दस्त, ऐंठन और सिरदर्द की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन

इस तरह के आलू को खाने से 1979 में स्कूल कैफेटेरिया में 78 स्कूली बच्चे बीमार हो गए थे। 1899 में 56 जर्मन सैनिकों के साथ भी ऐसी ही समस्या हुई थी। 1925 में सात लोगों के एक परिवार को सोलनिन से जहर दिया गया था, जिसमें से 2 की मौत हो गई थी।

बचने का तरीका

विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी भी आलू को पकाने से पहले उसके हरे भागों को काट लें। इसके साथ ही हरे आलू के जमे हुए भाग को पूरी तरह से हटा दें, क्योंकि उनमें सोलनिन की मात्रा अधिक होती है। इससे भी बेहतर होता है कि अगर आलू हरा है, तो उसको बिल्कुल भी न पकाएं। जहां तक भंडारण की बात है, उन्हें सूरज की रोशनी से दूर किसी अंधेरी जगह पर रखना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ