फ्रेश होने के बाद भी लगता है कि शरीर में अटका है मल? सुबह गर्म पानी में मिलाकर पिएं यह चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नुस्खा

Constipation Home Remedies: अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं और ऐसा महसूस करते हैं कि आंतों में मल अटका रह जाता है तो न्यूट्रिशनिस्ट के बताए नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. इन्हें आजमाना भी बेहद आसान है.

Constipation

कब्ज के लिए सबसे अच्छा पेय कौन सा है?

Constipation Remedies: बहुत से लोगों को अक्सर ही कब्ज की शिकायत रहती है और लगता है कि मलत्याग करने के बाद भी आंतों में मल फंसा हुआ है जो बाहर नहीं आ रहा है. इस तरह की दिक्कतें परेशान कर देती हैं और असहजता की वजह बनती हैं सो अलग. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि अगर सुबह फ्रेश होने के बाद भी आपको ऐसा लगता है कि जैसे पेट ठीक तरह से खाली नहीं हुआ है और शरीर में मल (Stool) अटका हुआ है तो इसकी एक बड़ी वजह शरीर के निचले हिस्से की मूवमेंट का ठीक ना होना हो सकता है. हो सकता है कि आपकी पेरिस्टेल्टिक मूवमेंट्स ज्यादा अच्छी ना हों. ऐसे में इसे स्टिम्यूलेट करने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका खानपान सही हो.

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतों में अटके मल से कैसे मिलेगा छुटकारा

गर्म पानी और घी – मल अटका हुआ महसूस होता है और सुबह के समय मलत्याग करना मुश्किल लगता है तो आपको रोज सुबह उठकर एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच घी (Ghee In Warm Water) डालकर पीना चाहिए. यह पानी नैचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है, पेट को साफ करता है, शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकालता है और मलत्याग करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है.

नारियल पानी – आप नारियल पानी में एक चुटकी नमक डालकर भी पी सकते हैं. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी जरूर डालें.

विज्ञापन

खाएं प्रून्स – न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि रात के समय रोजाना 4 प्रून्स खाकर सोएं. प्रून्स कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं और इनसे पेट सही तरह से खाली हो पाता है.

कैस्टर ऑयल – एक ऑप्शन है कि आप कैस्टर ऑयल का सेवन करें. आप रोजाना एक चम्मच कैस्टर ऑयल ले सकते हैं. इसे दूध के साथ भी लिया जा सकता है.

विज्ञापन

पपीता – दिन में एक बार पपीता जरूर खाएं. यह कब्ज पर रामबाण साबित होता है. शाम 4 से 5 बजे के बीच रोजाना पपीता खाना शुरू कीजिए. यह फायदा देता है.

कितने दिनों में दिखेगा असर?

विज्ञापन

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ये नुस्खे फटाफट आपको राहत नहीं देंगे लेकिन धीरे-धीरे इनके लॉन्ग टर्म फायदे आपको जरूर मिलेंगे. आपको 6 से 7 हफ्तों में कब्ज और शरीर में मल अटका हुआ महसूस होने जैसी दिक्कतों से पूरी तरह राहत मिल सकती है. ये नुस्खे आपकी आंतों को ल्यूब्रिकेट करते हैं और आपके ब्रेन और गट के बीच बेहतर सामंजस्य हो पाता है. समय लगेगा लेकिन कंसिस्टेंसी से आपको रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा.

ये टिप्स भी आएंगे काम

विज्ञापन
  • शरीर में पानी की कमी हो जाना कब्ज (Kabj) की एक बड़ी वजह है. ऐसे में दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है. कोशिश करें कि आप दिन में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं.
  • फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं. खानपान में फलों और सब्जियों को शामिल करें. अमरूद, सेब, ब्रोकली और ओट्स वगैरह फूड्स का सेवन करें जिससे शरीर को फाइबर की अच्छी मात्रा मिल सके.
  • हेल्दी फैट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. ऑलिव ऑयल या घी का सेवन करें.
  • कब्ज होने से बचने के लिए और कब्ज के निवारण के लिए अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करना जरूरी है. रोजाना चलें-फिरें, एक्सरसाइज करें और अगर कुछ करने का मन ना हो तो थोड़ा सा डांस कर लें. शरीर एक्टिव रहेगा तो आंतें भी एक्टिवली अपना काम कर सकेंगी.
  • कब्ज से राहत के लिए आप मलासन कर सकते हैं या कुछ देर स्कवैटिंग पॉजीशन में बैठ सकते हैं.
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि जब आपको मलत्याग करने की इच्छा हो तो उसे दबाएं नहीं. उसी समय फ्रेश होने जाएं.
  • कोशिश करें कि आप बाथरूम में फोन लेकर ना जाएं. इससे ना सिर्फ कब्ज की संभावना बढ़ती है बल्कि बवासीर का खतरा भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि शरीर में विटामिन B12 की कमी है? इन 5 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ