क्या एयर फ्रायर में खाना बनाने से कैंसर होता है? हेल्थ केयर स्पेशलिस्ट से जानें इसके पीछे क्या है सच  

Is Air Fryer Good For Health: इन दिनों एयर फ्रायर का इस्तेमाल काफी बढ़ा है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि इसमें पका हुआ खाना हमारी हेल्थ के लिए कितना जरूरी है. कई बार इसमें पका हुआ खाना बड़ी बीमारी का भी कारण बन सकता है. 

Is Air Fryer Good For Health

क्या एयर फ्रायर कैंसर का कारण बनता है? Image Credit- Chatgpt

Kya Air Fryer Se Cancer Hota Hai Ya Nahi: इन दिनों लोग एयर फ्रायर का काफी इस्तेमाल करने लगे हैं. गैस और कम तेल लगने की वजह से एयर फ्रायर कुकिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. इसमें पका हुआ खाना बहुत ही जल्दी बन जाता है, बल्कि तेल भी कम लगता है. हालांकि, स्वाद गैस पर पके हुए खाने से काफी अलग होता है और कई बार इसमें पका हुआ खाना हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकता है.  इसको लेकर कई एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें पके हुए खाने से कैंसर होता है. क्या सच में ऐसा होता है या यह सिर्फ एक मिथक है. आइए इस लेख में एक्सपर्ट पुनित ठाकुर से जानते हैं कि एयर फ्रायर कैंसर का कारण बनता है या नहीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर फ्रायर कैसे काम करता है?

एयर फ्रायर में खाना गर्म हवा के जरिए बनता है और यह तकनीक खाने को कुरकुरा बनाती है. हालांकि, इसमें खाना बनाने के लिए बहुत कम तेल की जरूरत होती है. इसलिए लोग डीप फ्राई करने वाले फूड्स को पकाने के लिए लोग एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हैं.

क्या एयर फ्रायर कैंसर का कारण बनता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एयर फ्रायर कैंसर का सीधा कारण नहीं है. एक्सपर्ट का कहना है कि फूड को डीप फ्राई करना ज्यादा नुकसानदायक है, क्योंकि इस दौरान फूड एक तरह का एक्रिलामाइड छोड़ता है जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. ये सभी फ्रायड चीजों से निकलता है, जबकि एयर फ्रायर में तेल कम लगता है और खाने को डीप फ्राई करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन

क्या एयर फ्रायर भी एक्रिलामाइड बनता है?

एयर फ्रायर भी एक्रिलामाइड बनाता है, लेकिन डीप फ्राई, बेकिंग और रोस्टिंग जैसी कई हाई-टेम्परेचर कुकिंग करने वाली सभी चीजों में यह आपको मिलेगा. इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है. बस खाने को सही तरह के पकाने की जरूरत है.

एयर फ्रायर इस्तेमाल करने के फायदे क्या हो सकते हैं?

  • कम तेल में खाना बन जाना
  • कैलोरी की मात्रा कम होना
  • जल्दी खाना बनाना
  • खाना कुरकुरा बनाना

कैंसर का जोखिम कम करने के लिए क्या करें?

  • खाना पकाते वक्त ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें.
  • ज्यादा देर तक एयर फ्रायर का इस्तेमाल ना करें.
  • बहुत ज्यादा तापमान का इस्तेमाल ना करें.  
  • जले हुए हिस्सों को खाने से बचें.
  • इसमें हेल्दी चीजें कम पकाएं.  

इसे भी पढ़ें- किडनी के मरीज को उल्टी क्यों आती है? ये 5 संकेत बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ