क्या होती है ‘Butterfly Skin’ की बीमारी? बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा, जानें लक्षण और बचाव

What is Butterfly Skin: यूके में हर साल 5000 लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं। जबकि पुरी दुनिया में सालाना करीब 500000 लोगों को ये बीमारी होती है।

what is butterfly skin disease, butterfly skin Symptoms, butterfly skin prevention

What is Butterfly Skin: अगर आपको स्किन संबंधी कोई परेशानी जैसी खुश्की, घाव होने के बाद उसका ठीक होने में देरी होना आदि है तो आप तुरंत किसी स्किन के डॉक्टर से परामर्श करें। दरअसल, हाल ही में ‘Butterfly Skin’ नामक  बीमारी से एक बच्चे की मौत हुई है। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी से सबसे ज्यादा नवजात बच्चों को खतरा होता है, यह बीमारी मां के पेट से भी हो सकती है।

विज्ञापन

अगर किसी बच्चे में जन्म से ये बीमारी हो तो उसे छूने की भी मनाही होती है। बता दें अपने नाम की तरह इस बीमारी में बच्चे या पीड़ित की स्किन किसी Butterfly के पंख की तरह होती है, जिसे हाथ लगाने पर वह खराब या फिर पीड़ित को चोट लग सकती है। हाल ही में यूके में Uzziah नामक बच्चे की इस बीमारी से जन्म के 10 दिन के भीतर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर ये बीमारी सुर्खियों में बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हर साल 5 लाख लोग इस बीमारी से हो रहे ग्रसित 

रिपोर्ट के अनुसार यूके में हर साल 5000 लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं। जबकि पुरी दुनिया में सालाना करीब 500000 लोगों को ये बीमारी होती है। इस बीमारी के लक्षण होते हैं कि इसमें स्किन काफी सॉप्ट हो जाती है और पीड़ित को छूने पर भी उसमें घाव हो जाते हैं। इस बीमारी का वैज्ञानिक नाम epidermolysis bullosa (EB) है। यूके में जिस नवजात Uzziah की मौत हुई वह जब पेट में था तो डॉक्टरों ने उसके सामान्य बच्चे से कमजोर होने की बात बताई थी लेकिन उसके पिता Lee और मां Jade को ये नहीं पता था कि उनके बच्चे को इतनी गंभीर बीमारी है कि जन्म के कुछ दिन के भीतर ही उसने दमतोड़ दिया।

अनुवांशिक है ये बीमारी

डॉक्टर के अनुसार कुछ केस में ये बीमारी अनुवांशिक होती है और बच्चे को उसकी मां के पेट से ही इसके संक्रमण मिलते हैं। इसके अलावा इस बीमारी के लक्षण शुरुआत में स्किन में एलर्जी, खुश्की, खुजली और अन्य तरह की परेशानी होती है। लगातार किसी स्किन संबंधी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। हालांकि डॉक्टरों ने ये स्पष्ट किया कि स्किन संबंधी हर बीमारी epidermolysis bullosa नहीं होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ