खेलते हुए बच्चा गिर जाए तो इन 5 लक्षणों पर जरूर करें गौर, हो सकता है ब्रेन इंजरी का सिग्नल

Baby Falling Signs To Look For: खेलते-खेलते या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते छोटे बच्चे अक्सर ही गिर जाते हैं. ऐसे में अगर बच्चा सिर के बल गिर गया है तो कुछ संकेतों पर हमेशा नजर रखें. ये लक्षण ब्रेन इंजरी के साइलेंट साइन हो सकते हैं.

Baby Falling

गिरने के बाद बच्चों में क्या देखना चाहिए?

Children’s Health: बच्चे अक्सर ही खेलते-कूदते हुए गिर जाते हैं. कभी वे सीढ़ियों से गिरते हैं तो कभी पलंग से नीचे गिर जाते हैं. बच्चे को अगर किसी तरह की बाहरी चोट हो तो पैरेंट्स उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं. लेकिन, दिक्कत तब आती है जब गिरने के कारण बच्चे को किसी तरह की अंदरूनी चोट आई हो. अंदरूनी चोट दिखाई नहीं देती लेकिन इसके कुछ लक्षण जरूर नजर आते हैं. इसी बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चे के गिरने के बाद वो कौन से लक्षण हैं जिन्हें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 5 लक्षणों पर करें गौर

डॉक्टर का कहना है कि अगर बच्चा गिर जाए तो खासतौर से इन 5 लक्षणों का ध्यान रखें. ये लक्षण ब्रेन इंजरी (Brain Injury) के चलते नजर आ सकते हैं –

  • बार-बार उल्टी करना या दूध पीने से मना करना
  • बच्चा बहुत सो रहा हो या उठ ना रहा हो
  • बिना रुके रो रहा हो या फिर व्यवहार कुछ अलग नजर आ रहा हो
  • अगर बच्चे को झटके महसूस हो रहे हों या बेहोशी छा रही हो
  • सिर पर सूजन नजर आना जो बढ़ती जा रही हो.

डॉक्टर का कहना है कि ये लक्षण नॉर्मल नहीं हैं बल्कि ब्रेन इंजरी के लक्षण (Brain Injury Symptoms) हो सकते हैं. अगर बच्चे में इनमें से एक भी लक्षण नजर आए तो इंतजार ना करें और उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं.

विज्ञापन

इस तरह बच्चे को गिरने से बचाएं

बच्चा जब-तब गिरता ना रहे इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है, जैसे बच्चे के लिए बेबी वॉकर लाकर ना दें. बेबी वॉकर से बच्चे के सीढ़ियों या किसी ऊंची सतह से गिरने का खतरा रहता है. इसके अलावा, बच्चे को कार या कैरियर की सीट बाउंसी हो तो बच्चे को स्ट्रैप से प्रोटेक्ट करें. बच्चे की बाउंसी सीट हो तो इसे काउंटर या टेबल पर ना रखें बल्कि जमीन पर रखें जिससे गिरने की संभावना कम हो.

विज्ञापन

अगर बच्चे चेंजिग टेबल पर हैं तो हमेशा एक हाथ से बच्चे को पकड़कर रखें. सीढ़ियों के ऊपर और नीचे सेफ्टी गेट लगाकर रखें जिससे बच्चे सीढ़ियां चढ़ या उतर ना सकें. इसके साथ ही, घर में नाइट लाइट लगाएं जिससे रात में अगर आप बच्चे को उठाकर चल रहे हैं तो आपके गिरने और आपके साथ बच्चे के गिरने की संभावना कम हो सके.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ