जिद्दी कब्ज से परेशान हैं? दवा नहीं, आंवले का जूस आएगा आपके बहुत काम

Constipation Remedies: अगर आप जिद्दी कब्ज से परेशान हैं तो आंवले का जूस आपकी डाइट का एक अच्छा हिस्सा बन सकता है. इसका सेवन ना करने से सिर्फ आपको राहत मिलेगी, बल्कि आपका पेट भी साफ रहेगा.

Constipation Remedies

कब्ज की समस्या क्यों होती है? Image Credit- News24

Amla Juice For Constipation: कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसका सामना आजकल ज्यादातर लोग कर रहे हैं. हालांकि, कब्ज की समस्या होने का कोई एक कारण नहीं है, बल्कि अनेक कारण हैं और यह इंसान की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. गलत खानपान, कम पानी पीना, देर रात तक जागना और कम चलने की वजह से कब्ज होने पर पेट भारी महसूस होता है, गैस बनने लगती है और दिनभर बेचैनी बनी रहती है. ऐसे में कई लोग पेट साफ करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. हम आपको डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का बताया नुस्खा साझा कर रहे हैं जो न सिर्फ नेचुरल है, बल्कि फायदेमंद भी है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्ज की समस्या क्यों होती है?

कब्ज की समस्या लाइफस्टाइल की वजह से होती है. अगर आप पानी कम पीते हैं या आपके अंदर फाइबर की कमी है तो कब्ज हो सकता है. कई बार जंक फूड का ज्यादा सेवन करने की वजह से कब्ज हो जाता है. इससे पेट फूलना या गैस बनने की शिकायत होने लगती है.

कब्ज में कैसे फायदेमंद हो सकता है आंवले का जूस?

कब्ज से राहत दिलाने में आंवला काफी मददगार साबित हो सकता है. इसमें विटामिन सी होता है और फाइबर एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं. अगर इसका सही तरीके से सेवन किया जाए तो कब्ज की परेशानी काफी हद तक हल की जा सकती है.

विज्ञापन

आंवले का जूस का सेवन कैसे करें?

आंवला जूस का सेवन करने के बहुत तरीके हैं, जिसे अपने हिसाब से आहार में शामिल किया जा सकता है. आप सुबह खाली पेट 30 30 मिलीलीटर आंवले का जूस पी सकते हैं. फायदे के लिए गुनगुना पानी में मिला सकते हैं और स्वाद के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कब्ज से राहत पाने के दूसरे तरीके

  • दिनभर पानी खूब पिएं, क्योंकि इससे आंतें गीली रहेंगी और आपका पेट साफ होता रहेगा.
  • खाने में ज्यादा मसालेदार चीजें बिल्कुल भी शामिल ना करें.
  • आप हल्की सब्जियां और फल खाएं. पपीता और अमरूद को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि शरीर में विटामिन B12 की कमी है? इन 5 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ