क्या फर्श नंगे पैर चलना सेहत के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया घर पर चप्पल पहनकर चलना चाहिए या नहीं

Nange Pair Chalna Kaisa Hai: नंगे पैर चलना एक नेचुरल थेरेपी है. ऐसा करने से न सिर्फ शरीर को बल्कि मन को भी शांति मिलती है, लेकिन क्या फर्श पर चलना सही है या हमें घर पर भी चप्पल पहनकर चलना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Nange Pair Chalna Kaisa Hai

घास या मिट्टी पर नंगे पैर चलने से क्या होगा? Image Credit- News24

Barefoot Walking Is Good or Bad: वॉक करना या चलना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर रोजाना सुबह-सुबह वॉक की जाए तो खुद को कई तरह की बीमारियों से दूर रखा जा सकता है. इसलिए कुछ लोग शूज या चप्पल पहनकर सैर करने के लिए निकल जाते हैं. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि सैर करने के सही मतलब नंगे पैर है, क्योंकि इससे बॉडी का सर्कुलेशन काफी अच्छा रहता है, लेकिन डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया है कि नंगे पैर खास या मिट्टी पर चलना फायदेमंद माना जाता है. अगर आपका फर्श है तो एक बार वॉक करने से पहले सोचना चाहिए. ऐसा क्यों और क्या घर पर भी हमें चप्पल पहनकर चलना होगा. इसको लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नंगे पैर चलने के फायदे

कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि नंगे पैर चलने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. ऐसा करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर की एनर्जी भी अच्छी रहती है. इसलिए सुबह के वक्त घास या मिट्टी पर चलना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. बेहतर होगा कि आप शूज पहनकर ना जाएं या उतार दें.

Image Credit- Freepik

घास या मिट्टी पर नंगे पैर चलने से क्या होगा?

  • पैरों की छोटी मांसपेशियां मजबूत होना
  • संतुलन और बॉडी पोस्चर बेहतर होना
  • पैरों की पकड़ मजबूत होना
  • बच्चों में पैरों का सर्कुलेशन बेहतर होना

क्या फर्श पर चलना नुकसानदायक हो सकता है?

इसको लेकर डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी का कहना है कि हर जगह नंगे पैर चलने से फायदा नहीं होता. फर्श पर नंगे पैर चलना फायदा करे, ये बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. कई बार गंदगी या चप्पल फर्श पर लाने की वजह से पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. इंफेक्शन हो सकता है तो इसलिए बेहतर होगा कि आप चप्पल पहनकर वॉक करें.

विज्ञापन

घर पर चप्पल पहनकर चलना चाहिए?

यह आपकी मेंटेनेंस पर निर्भर करता है, क्योंकि साफ-सफाई में नंगे पैर चलने से कोई नुकसान नहीं होगा. अगर फर्श पर बाहर से आना-जाना लगा रहता है तो आपको सोचने की जरूरत है. कई बार यह खुजली या इंफेक्शन की वजह भी बन सकता है.

नंगे पैर किन लोगों को नहीं चलना चाहिए?

कुछ लोगों को नंगे पैर चलने से नुकसान हो सकता है जैसे- डायबिटीज के मरीज, बुजुर्ग, एड़ी में दर्द के मरीज आदि. पार्क में नंगे पैर चलना इन लोगों के लिए चोट या दर्द का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ