---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Premanand Maharaj Health Tips: आंतों की सफाई साफ करेगा ये फार्मूला

Premanand Maharaj Health Tips: आंतों में गंदगी जमा होने से आपको पाचन की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कब्ज इनमें सबसे प्रमुख पेट की समस्या होती है। हम आपको प्रेमानंद महाराज का एक आसान और जबरदस्त घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से आंतों और पेट की सफाई होगी।

---विज्ञापन---

Premanand Maharaj Health Tips: पाचन की समस्याएं इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। इन दिनों डाइजेशन की प्रॉब्लम काफी कॉमन हो गई है क्योंकि आजकल लोगों की लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा इन समस्याओं को बढ़ावा दे रही है। पेट की समस्याओं में कब्ज लगभग हर किसी को परेशान करती है। कब्ज में इंसान का खाना लंबे समय तक नहीं पच पाता है और पेट में सड़ता रहता है। कब्ज की समस्या में मल त्याग करने में मुश्किल होती है क्योंकि मल कठोर हो जाता है और जल्दी फ्रेश नहीं हो पाते हैं। प्रेमानंद महाराज ने कब्ज और पाचन की समस्याओं को दूर करने का ऐसा उपाय बताया है, जिसे हर कोई ट्राई कर सकता है। चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

---विज्ञापन---

क्या है यह उपाय?

इंस्टाग्राम के एक पेज jdhealth_ पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें इस घरेलू नुस्खे के बारे में बताया गया है। उन्होंने बताया है कि कब्ज दूर करने के लिए यह एक रामबाण उपाय है। इसके लिए आपको 1 चम्मच छोटी हरड़ और 1 या डेढ़ चम्मच इसबगोल की भूसी लेनी होगी और इन दोनों चीजों को एक कटोरी में मिला लें। अब इस मिश्रण में ढाई सौ ग्राम बिना चीनी वाला दूध मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by A_pharmasist (@jdhealth_)

---विज्ञापन---

दूर होगी पेट की हर समस्या

इस वीडियो के अनुसार, 8 से 10 दिनों तक लगातार इसबगोल के इस मिश्रण का सेवन करने से अपच और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और आपका पेट अच्छी तरह से साफ होने लगता है, साथ ही प्रेमानंद महाराज के इस उपाय के कोई साइड-इफेक्ट नहीं हैं।

इसबगोल के हेल्थ बेनिफिट्स

इसबगोल एक आयुर्वेदिक पौधा होता है, जो फाइबर से भरपूर होता है। इसे आयुर्वेदिक दवाओं में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसबगोल लेने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसे खाने से पाचन दुरुस्त होता है और डायबिटीज में भी ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। साथ ही, वजन घटाने में भी यह फायदेमंद होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Feb 21, 2025 02:04 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola