---विज्ञापन---

हेल्थ

चेहरे के पिंपल्स भी देते हैं बीमारियों के संकेत, जानें किस हिस्से में मुहांसे खतरनाक?

Pimples On Face: पिंपल होना एक कॉमन प्रॉब्लम है। ये किसी के भी फेस पर उभर सकते हैं। अक्सर यह टीनएज से शुरू होते हैं, जिसे हार्मोनल इंबैलेंस के कारण हुए एक्ने और पिंपल कहा जाता है। मगर क्या आप जानते हैं हमारे चेहरे के इस हिस्से पर बार-बार दाने निकलना बीमारियों का संकेत भी होता है? आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

Pimples On Face: चेहरे पर पिंपल्स का होना सामान्य है, यह कोई चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर यह बार-बार होते हैं या गंभीर रूप से बढ़ने लगते हैं, तो यह सही नहीं है। जी हां, फेस पर पिंपल होते हैं, लेकिन इन जगहों पर बार-बार पिंपल या एक्ने हो रहे हैं, तो आपको इस संकेत को बिल्कुल इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गंभीर रोगों का संकेत होते हैं। पिंपल्स अक्सर हार्मोनल बदलाव, स्किन पर ज्यादा ऑयल निकलना या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होते हैं। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटॉलोजी एसोशिएशन की रिपोर्ट की मदद से एक्ने गंभीर हो सकते हैं। मगर गंभीर और गहरे फुंसियां, जिनमें मवाद होती है या एक ही जगह बार-बार होते हैं, तो यह हमारी सेहत को लेकर बड़े-बड़े खुलासे करता है, जिनमें बीमारियां भी शामिल हैं। पिंपल्स के बारे में हम आपको इंस्टाग्राम आदेश नो मीडिया नामक पेज पर शेयर पोस्ट की मदद से बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

कौन सा पिंपल क्या बोलता है?

1. कान- कानों पर फुंसी होना और बार-बार आना किडनी डिजीज का संकेत होता है। हालांकि, ऐसा होना जरूरी नहीं है लेकिन यदि आपको कुछ और संकेत भी दिखाई देते हैं, जैसे कि बार-बार पेशाब आना या कम पेशाब आना, तो यह किडनी की खराबी का संकेत होते हैं।

---विज्ञापन---

2. माथे पर पिंपल- अगर आपके माथे पर फुंसियां हो रही हैं और यह लाल रंग की हैं, तो इसका मतलब है कि आपका पाचन सही नहीं है। आपको अपने डाइजेशन को इंप्रूव करने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

3. ठोड़ी- ठोड़ी पर पिंपल्स हार्मोनल चेंजेस के कारण होते हैं, खासकर टीनएजर्स को, पीरियड्स के टाइम पर या गर्भावस्था के दौरान भी होते हैं। यह संकेत भी पेट की समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है।

4. भौंहों पर पिंपल- अगर आपके आईब्रोज पर या उसके आस-पास पिंपल हो रहे हैं, तो यह लिवर डिजीज का संकेत होता है। हालांकि, कई बार आईब्रो पर पिंपल थ्रेडिंग करवाने के बाद भी निकल जाते हैं। इसलिए, यह सिर्फ लिवर डिजीज का साइन नहीं है।

---विज्ञापन---

5. नाक पर पिंपल- नाक के पास पिंपल्स हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव से लेकर हार्ट की बीमारियों का संकेत होता है। अगर नाक की नोक वाले हिस्से पर दाने निकलते हैं, तो यह हार्ट डिजीज का लक्षण है, जिसे इग्नोर करना सही नहीं है।

कब जाए डॉक्टर के पास?

  • अगर पिंपल्स लगातार बढ़ रहे हैं, तो एकबार चेकअप जरूरी है।
  • चेहरे पर पिंपल के साथ दर्द और सूजन होना।
  • अगर आपके पिंपल्स के साथ शरीर के किसी अन्य अंग में तकलीफ महसूस हो।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 24, 2025 07:32 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola