फिट और हेल्दी रहने के लिए कितनी जरूरी हैं हरी सब्जियां? NIN की रिपोर्ट से जानें डाइट में शामिल करने के तरीके

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि जब वह किसी भी डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह दवाओं के साथ-साथ डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं क्यों ये सब्जियां जरूरी है फिट रहने के लिए?

GREEN VEGITABLES

हरी सब्जियां सेहत के लिए क्यों जरूरी है. (Image: AI/Pexels)

अच्छी सेहत और हमेशा फिट रहने के लिए डाइट का अच्छा होना काफी जरूरी है. सही डाइट न सिर्फ हमारी सेहत को बनाए रखने में मदद करती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं. लेकिन लोगों की खराब आदतों और अलग स्वाद लेने का नतीजा ये होता है कि वह तले-भुने मसालों से भरे-तीखे चीजों का सेवन करने लगते हैं, जिसका असर ये होता है कि शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. हालांकि, आपने कई डॉक्टरों से सुना होगा कि सेहतमंद रहने के लिए डाइट में पर्याप्त हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए. लेकिन इन्हें डाइट में शामिल करना क्यों जरूरी है, इसे लेकर मन में कई सवाल आते हैं. आइए समझते हैं इस स्टोरी में.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी है हरी सब्जियों का सेवन?

ICMR/NIN द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, हरी सब्जियों का सेवन शरीर के विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. रिपोर्ट में बताया गया कि हरी सब्जियों कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां लौह युक्त होती है, ऐसे में जिन लोगों में एनीमिया जैसी बीमारी होती है, उनके लिए ये हरी सब्जियां फायदेमंद हैं. इतना ही नहीं, हरी सब्जियों में कैल्शियम, बीटा कैरोटीन और कई विटामिन्स होते हैं, जो सेहत बनाए रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. अब आप समझ गए होंगे कि क्यों डॉक्टर सब्जियों के सेवन पर इतना जोर देते रहते हैं. आपको चाहिए कि आप भी अगर फिट रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में जरूरी हरी सब्जियां शामिल करें.

हरी पत्तेदार सब्जियों का कैसे करें डाइट में शामिल

रिपोर्ट में बताया गया कि अक्सर माता-पिता की शिकायत रहती है कि हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन के कारण बच्चों को दस्त जैसी समस्या हो सकती है. यही वजह है कि ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों को इस पोषक तत्व को देने से परहेज करते हैं. हालांकि, यह बात सही है कि कई बैक्टीरिया, कीटाणु, कीट और अनचाही चीजें हरी पत्तेदार सब्जियों को पानी और मिट्टी के द्वारा दूषित कर देते हैं, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये खतरा कम हो सकता है.  

विज्ञापन

सब्जियों को दूषित होने से रोकने के लिए उन्हें अच्छी तरह से पानी से धोना चाहिए ताकि दस्त जैसी समस्या से बचा जा सके. साथ ही, हरी पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह मिलाकर, पका कर और छान कर ही बच्चों को परोसें. रिपोर्ट में बताया गया कि सब्जियों के पोषण को बनाये रखने के लिए उन्हें ज्यादा देर तक न पकाएं और नियमित रूप से सेवन करें.

शुगर और कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज और दिल की बीमारी आजकल काफी आम हो गई हैं. खून में चीनी और चर्बी की मात्रा बढ़ने से ही कई रोग होते हैं. हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पोषण संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन) ने अपने शोध में पाया है कि मेथी इन दोनों बीमारियों में काफी उपयोगी है. मेथी में रेशा की मात्रा ज्यादा होने के कारण शुगर की बीमारी में ये काफी लाभदायक है. यह खून और पेशाब में चीनी की मात्रा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता हैं. कच्चे और पके मेथी दोनों में ही यह गुण मौजूद रहते हैं. इस बात का ख्याल रखें कि, मेथी के पत्तों में (मेथी साग) ये गुण नहीं पाये जाते हैं. मेथी के बीज की मात्रा शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर निर्भर होता है. इसे 25 ग्राम से 50 ग्राम तक की मात्रा में लिया जा सकता है. हालांकि, शुरुआत में 25 ग्राम मेथी के बीज प्रतिदिन 12.5 ग्राम के हिसाब से दो-दो बार दोपहर और रात को खाने के साथ लिया जा सकता है.

विज्ञापन

अच्छी से सेहत के लिए प्रतिदिन कितना खाएं सब्जी?

राष्ट्रीय पोषण संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन) के अनुसार, हरी पत्तेदार सब्जियां प्रतिदिन वयस्क महिलाओं के लिए 100 ग्राम, वयस्क पुरुषों के लिए 40 ग्राम, स्कूल न जान वाले बालकों के लिए (4-6 वर्ष) 50 ग्राम और 10 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले बच्चों के लिए 50 ग्राम प्रतिदिन जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Soruce: ICMR/ NIN- Vikaspedia

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ