---विज्ञापन---

फ्लू के ये लक्षण बच्चों में दिखें तो भूलकर भी न भेजें स्कूल! H1N1 को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

H1N1 swine flu symptoms: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में बढ़ते स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के मामले को देखते हुए जरूरी एडवाजरी जारी की है, जिसे अपनाने से आप इस समस्या से खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं.

---विज्ञापन---

देश की राजधानी दिल्ली में बच्चों के बीच तेजी से स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है, जिसको देखते हुए दिल्ली के कई स्कूलों ने बच्चों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है. साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस समस्या के लक्षणों को पहचानने के लिए एडवाजरी जारी कर दी है, ताकि माता-पिता इस समस्या को आम बुखार समझकर नजरअंदाज न कर दें और बच्चों को ऐसे ही बाहर दूसरों बच्चों के साथ खेलने न भेज दें. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी में 1,777 से ज्यादा H1N1 के मामलों की पुष्टि हुई है, मामलों में और इजाफा हो सकता है, जिसे लेकर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

यह भी पढ़ें:दिल्ली में फैल रहा H1N1 वायरस कितना खतरनाक? डॉक्टर से जानें क्यों बढ़ रहे स्वाइन फ्लू

---विज्ञापन---

कैसे दिखते हैं इसके लक्षण?

इस समस्या के खतरे रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर लोगों को H1N1 से जागरूकता के दिलाने के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है. H1N1 वायरस से संक्रमित मरीज को देखकर अक्सर लोग ये धोखा खा जाते हैं कि यह एक आम बुखार और वायरल फीवर है, जिसे कुछ दिन ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो मरीज खुद ठीक हो जाएगा. लेकिन इस बात को समझें कि यह मरीज के इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है और खांसने या छींकने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता जाता है. यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में इसके मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. इस समस्या में आपको कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसके बारे में हमने नीचे बताया है.

  • सूखी खांसी आना और नाक बहना
  • शरीर में दर्द होना
  • ठंड लगना और एकदम से बुखार आ जाना
  • शरीर में कमजोरी महसूस होना.
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • सिर में दर्द होना
  • गले में खराश होना या गले में दर्द महसूस होना

अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो सबसे पहले उससे दूरी बनाए और मास्क लगाएं. H1N1 यानी स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है. आपको आम बुखार और इसके लक्षणों को समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर किसी मरीज को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है या फिर होंठों का रंग नीला नजर आ रहा है या लक्षण और खतरनाक होते जा रहे हैं, तो बिना देरी के डॉक्टर से सलाह लें और इलाज कराएं.

---विज्ञापन---

कैसे रखें अपने आपको सुरक्षित?

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वाका जारी एडवाइजरी के अनुसार, कुछ आसान टिप्स को अपनाया जाए, तो इस वायरस से खुद को और परिवार को बचाया जा सकता है और साथ ही इसके फैलाव पर काबू पाया जा सकता है. H1N1 से बचने के लिए आप;

  • अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं
  • खांसी या छींक आने पर अपने नाक और मुंह को रुमाल से ढकें
  • अगर आपको खांसी है, बुखार है या लगातार छींक आ रही है तो जहां ज्यादा लोग हो, ऐसी जगहों पर जाने से बचें.
  • ज्यादा मात्रा में पानी पिएं और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें.
  • पूरी नींद लें और पूरा आराम करें.

इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आपको चाहिए कि आप कोशिश करें कि आप हर किसी से हाथ न मिलाएं. सार्वजनिक जगह पर ना थूकें और खांसी आने पर रुमाल का इस्तेमाल करें. फिजीशियन की सलाह के बिना किसी तरह की दवा ना लें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, सरकार ने जारी की एडवाइजरी; मास्क पहनें और भीड़ से बचें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

SOURCE: Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

First published on: Aug 24, 2026 04:29 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola